कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले गए। इस चुनाव में आयोग ने सिर्फ महिला मतदान कर्मियों की तैनाती वाले पिंक बूथ से नई तकनीक की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल किया। महिलाओं को बड़ी संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करने को 450 पिंक बूथ की स्थापना की गई। इन मतदान केंद्रों पर मतदान की पूरी जिम्मेदारी पूरी तरह से महिलाओं के जिम्मे ही थी। बूथों के रंग के साथ ही कपड़ा, मेज, गुब्बारों से लेकर सब कुछ गुलाबी रंग का था। यहां बच्चों के खेलने के लिए बनाई जगह भी गुलाबी रंग की थी। साथ ही दृष्टि बाधित मतदाताओं के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों और दृष्टि बाधित लोगों के लिए रैंप और ब्रेल लिपि की व्यवस्था की गई।