कर्नाटक कांग्रेस में चल रहा नेतृत्व विवाद अब और ज्यादा गरमा गया है। राज्य के मंत्री एच.सी. महादेवप्पा के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। उनके आवारा कुत्तों वाले उदाहरण को लेकर कांग्रेस के अंदर और विपक्ष-दोनों तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं।
यह भी पढ़ें -
बंगाल में SIR पर सियासत जारी: CM ममता बोलीं- चुनाव आयोग बना 'तुगलकी आयोग', राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम रहा
मंत्री ने क्या कहा था?
मंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री महादेवप्पा ने कहा कि राज्य में नेतृत्व बदलने की कोई चर्चा नहीं है। उन्होंने हाई कोर्ट के एक पुराने आदेश का उदाहरण देते हुए कहा हाई कोर्ट बार-बार कहता है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर नियंत्रित करो। लेकिन यहां राजनीतिक नेतृत्व मजबूत है, इसलिए नेतृत्व संकट जैसी कोई बात नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने किसके लिए यह उदाहरण दिया, तो उन्होंने कहा कि वे सिर्फ हाई कोर्ट की बात दोहरा रहे थे, किसी खास व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान को दिशा कोई नेता या कार्यकर्ता नहीं दे सकता- फैसले वही लेते हैं।
सिद्धारमैया और शिवकुमार विवाद
काफी समय से कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर खींचतान की चर्चाएं चल रही हैं। महादेवप्पा को सिद्धारमैया का करीबी माना जाता है, इसलिए उनके बयान को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
महादेवप्पा के बयान पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इस बयान पर सीधे कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैं किसी के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। नेतृत्व को लेकर जो भी फैसला है, वह मैं, सिद्धारमैया और पार्टी हाईकमान मिलकर ले चुके हैं। सही समय आने पर खुद सिद्धारमैया जनता को जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें -
AI Summit: भारतजेन का नया मॉडल पेश, जितेंद्र सिंह बोले- स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के उपयोग के लिए नैतिकता अहम
पार्टी नेताओं ने क्या दी प्रतिक्रिया?
शिवकुमार के भाई डी.के. सुरेश ने कहा कि उन्हें नहीं पता मंत्री किसे कुत्ता कह रहे थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता ईमानदार कुत्तों की तरह होते हैं, जो कभी अपने नेता को धोखा नहीं देते। कांग्रेस एमएलसी बी.के. हरिप्रसाद ने शिवकुमार को ट्रेन के इंजन से तुलना करते हुए कहा कि वे पूरी पार्टी को साथ लेकर चलते हैं।
विपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं विपक्ष ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाड़ी नारायणस्वामी ने कहा कि इस बयान से लगता है कि कांग्रेस में नेता ही एक-दूसरे को कुत्ता कह रहे हैं।
अन्य वीडियो