पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि एक तरफ कार्यक्रमों में, मीडिया के सामने खुलेआम बयानबाजी की जा रही है, जिससे यह लगे कि वह रिश्वत नहीं लेते हैं, लेकिन स्थानांतरण व्यवसाय जोरो शोरों से यहां चल रहा है।
जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार पर स्वच्छ प्रशासन का भ्रम पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कुमारस्वामी ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछली भाजपा सरकार के खिलाफ अनियमितताओं के आरोपों की जांच न कर अधिकारियों का स्थानांतरण करके स्वच्छ प्रशासन का भ्रम पैदा कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और नेताओं द्वारा बार बार दिए गए बयानों पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ अनियमितताओं की जांच करने की वजाय वे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हर दिन नए बयान जारी कर रही है। उन्होंने कहा- क्या आपने कभी मुख्यमंत्री के दफ्तर में एक पोस्ट के लिए पांच आदेशों को जारी होते हुए देखा है? ऐसा महौल किसने बनाया है जहां एक पद के लिए पांच लोगों को नियुक्त करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि स्थानांतरण व्यवसाय बड़े पैमाने पर चल रहा है।
पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, 'एक तरफ कार्यक्रमों में, मीडिया के सामने खुलेआम बयानबाजी की जा रही है, जिससे यह लगे कि वह रिश्वत नहीं लेते हैं, लेकिन स्थानांतरण व्यवसाय जोरो शोरों से यहां चल रहा है। इसके अलावा पिछली सरकार की तुलना में ये सरकार अपने अधिकारियों से बुरे तरीके से व्यवहार करती है। सत्ता में आने के बाद आपको अपना नियंत्रण नहीं खोना चाहिए। आपको हमेशा सम्मान के साथ काम करना सीखना चाहिए।'
विज्ञापन
पत्रकारो के सवाल का जवाब देते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि यह हंसने की बात होगी अगर कोई नेता कहता है कि पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यों की जांच करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि रोजाना अखबारों में यही देखने को मिलता है कि सीएम पिछली सरकार के खिलाफ जांच कराने के लिए बयान जारी कर रही है। ऐसा लगता है कि इस सरकार ने पिछली सरकार पर पांच 'गारंटियों' के साथ-साथ 'थनिका ज्योति' (पूछताछ ज्योति) नामक एक और योजना देने का भी फैसला किया है।
इन जांच कार्यों से कुछ निष्कर्ष नहीं निकलता है, यह केवल अपनी विफलताओं को छिपाने का एक जरिया है। सब्जियों की बढ़ती कीमतों सहित हर चीज के लिए केंद्र पर उंगली उठाने के लिए सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा- 'वह यहां किस लिए है? चुनाव के दौरान उन्होंने विज्ञप्ति जारी किया था, जिसमें एक तरफ सिद्धारमैया तो दूसरी तरफ शिवकुमार थे।' सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्र पहले ही कह चुकी है कि वह आयातित दालों को बाजार में लाकर दालों की कीमतों में कमी लाएगी।