सियासी उठापट के बीच कर्नाटक में कांग्रेस को थोड़ी राहत मिली है। निर्दलीय विधायक एच नागेश ने आज कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया। नागेश ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से मिलकर अपने फैसले का एलान किया।
पिछले महीने की शुरुआत में दो निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस ले लेने और कांग्रेस के कुछ विधायकों के संपर्क से दूर रहने पर सिद्धरमैया ने आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा 25-30 करोड़ रुपये की पेशकश कर कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।
224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104, कांग्रेस के 79, जद-एस के 37, बसपा, केपीजेपी के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक हैं। बसपा विधायक एन महेश ने अक्तूबर में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन कहा था कि सरकार को समर्थन जारी रहेगा।