फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: नेहा हीरेमथ की हत्या मामले में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, मुस्लिम संगठन ने भी बुलाया बंद

Mon, 22 Apr 2024 01:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मैसूर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजेयेंद्र ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। वहीं तुमकुरु में आर अशोक और हावेरी में पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
नेहा हीरेमथ की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हुबली जिले में कॉलेज छात्रा की हत्या का मामला लगातार गरमा रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा आज प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा का आरोप है कि इस मामले में कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण कर रही है। भाजपा इस मामले को लव जिहाद बता रही है और कांग्रेस सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगा रही है। 
विज्ञापन


कॉलेज में दिन दहाड़े की गई नेहा की हत्या
नेहा हीरेमथ (23 वर्षीय) हुबली-धारवाड़ नगर निगम में पार्षद निरंजन हीरेमथ की बेटी थी। नेहा को बीती 18 अप्रैल को धारवाड़ के एक कॉलेज में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और उसके पूर्व में उसके साथ पढ़ने वाले युवक ने नेहा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में कर्नाटक भाजपा प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। साथ ही रामेश्वरम कैफे में धमाके, जय श्री राम बोलने पर युवकों की पिटाई जैसी घटनाओं पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। 

भाजपा का प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन
मैसूर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजेयेंद्र ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। वहीं तुमकुरु में आर अशोक और हावेरी में पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इसी तरह बागलकोट में मुरुगेश निरानी ने, पाटिल यतनाल ने कलबुर्गी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेहा हीरेमथ की तस्वीर वाले बैनर लिए हुए हैं। धारवाड़ के इस्लामिक संगठन अंजुमन ए इस्लाम ने भी आज नेहा हीरेमथ की हत्या के विरोध में बंद बुलाया है। मुस्लिम संगठन ने भी नेहा को न्याय दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन




हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी रविवार को नेहा के परिजनों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में जेपी नड्डा ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और कहा कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। नड्डा ने कहा कि भाजपा इसमें मदद करेगी। कांग्रेस, भाजपा पर नेहा हीरेमथ की हत्या पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की हार होने जा रही है। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भाजपा पर राजनीतिक फायदे के लिए नेहा हीरेमथ की हत्या का मामला उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें