फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'क्या BJP की सरकार में महिलाओं पर अपराध नहीं हुए?', विपक्ष के आरोपों पर कांग्रेस नेता का पलटवार

Sat, 13 Jan 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं पर भाजपा के आरोपों पर राज्य गृह मंत्री जी परमेश्वर ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
g parmeshwara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं पर सोए रहने का आरोप लगाया है। इन आरोपों पर राज्य गृह मंत्री जी परमेश्वर ने पलटवार किया है। उन्होंने जनता से जानना चाहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं के खिलाफ कभी कोई अपराध हुए थे या नहीं। दरअसल, अंतरधार्मिक संबंधों को लेकर एक मुस्लिम महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


क्या था मामला
हावेरी जिले के हंगल में कुछ लोगों ने एक होटल के कमरे के भीतर दंपती पर हमला कर दिया था, इस हमले के बाद पीड़िता ने बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

भाजपा पर साधा निशाना
मीडिया को संबोधित करते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, 'राज्य सरकार कानून के दायरे में रहकर इस मामले पर कर्रवाई कर रही है।' विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने पूछा, 'क्या भाजपा की सरकार में कर्नाटक में महिलाओं के खिलाफ कभी कोई अपराध नहीं हुआ? इसपर हमें क्या कहना चाहिए? क्या हम यह कह सकते हैं कि तब सब सुरक्षित थे?'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्भया योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमने कई पहल शुरू की है। जब भी ऐसी घटनाएं होती है, हम कार्रवाई करते हैं और लोगों को जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें