फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: हिजाब विवाद के बीच उडुपी से भाजपा विधायक को फोन पर मिल रहीं धमकियां, बोले- मैं किसी से नहीं डरता

Sat, 12 Feb 2022 04:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु

सार

उडुपी से भाजपा के विधायक ने धमकी भरे फोनकॉल आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ कॉल विदेशों से आई हैं तो कुछ स्थानीय नंबरों से। 
विज्ञापन
उडुपी से विधायक रघुपति भट - फोटो : facebook/raghupathi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उडुपी से भाजपा विधायर के रघुपति भट ने कहा है कि हिजाब मामले के बड़ा विवाद बनने के बाद मेरे पास अज्ञात व्यक्तियों से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि इनमें से अधिकतर इंटरनेट कॉल हैं जो विदेशों से आ रही हैं। भट उडुपी के पीयू कॉलेज की विकास समिति के अध्यक्ष भी हैं जहां से इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन

 
भाजपा विधायक ने कहा कि फोन करने वाले मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जो मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। मैंने बीते समय में इस तरह की बहुत सी धमकियों का सामना किया है और मैं इससे बिल्कुल डरा हुआ नहीं हूं। भट ने आगे कहा कि मेरे पास कुछ कॉल स्थानीय नंबरों से भी आए हैं और इसकी जानकारी मैंने राज्य के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र को दे दी है।

उन्होंने दावा किया कि उडुपी का मुस्लिम समुदाय मेरे साथ है और इस मुद्दे पर जिले के काजियों ने मुझे अपना समर्थन दिया है। भट ने फिर से कहा कि उडुपी के पीयू कॉलेज में जो छह मुस्लिम छात्राएं कक्षा में हिजाब पहनकर जाने पर अड़ गई थीं, उन्हें कुछ तत्वों ने गुमराह किया था। उन्होंने कहा, मुझे मिल रहीं धमकियां यूनिफॉर्म व कॉलेज में अनुशासन को लेकर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें