फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में बाइक टैक्सी सेवा पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने स्टे देने से किया इनकार

Fri, 13 Jun 2025 11:34 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक लगाने वाले सिंगल जज के आदेश पर स्टे देने से इनकार किया। सरकार ने नियम न बनाने की नीति बताई। कोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा और अगली सुनवाई 24 जून को तय की है।

विज्ञापन
कर्नाटक उच्च न्यायालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक लगाने वाले एकल-न्यायाधीश के आदेश पर रोक (स्टे) लगाने से इनकार कर दिया। मामले में डिवीजन बेंच ने कहा कि अगर राज्य सरकार कहती कि वह नियम बना रही है और उसमें कुछ देरी हो रही है, तो अदालत विचार कर सकती थी। लेकिन राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि उसने नीति के तहत ऐसा कोई नियम नहीं बनाने का फैसला लिया है।

अदालत ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस

विज्ञापन

हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी.कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति श्रीनिवास हरिश कुमार शामिल थे। बता दें कि यह मामला उबर इंडिया, ओला, रैपिडो समेत अन्य कंपनियों की ओर से दायर की गई अपीलों से जुड़ा था। हालांकि अब अदालत ने राज्य सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है और अगली सुनवाई की तारीख 24 जून तय की गई है।

ये भी पढ़ें:- Plane Crash: बोइंग-777 उड़ा चुके कैप्टन स्टीव का दावा- फ्लैप सेटिंग में गड़बड़ी के कारण विमान ने खो दी लिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों ने एकल जज के फैसले को दी थी चुनौती
मामले में  उबर इंडिया, ओला, रैपिडो समेत अन्य कंपनियों ने बीते 2 अप्रैल को आए उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें एकल जज ने कहा था कि राज्य सरकार जब तक मोटर वाहन अधिनियम के तहत बाइक टैक्सी सेवाओं को लेकर नियम नहीं बनाती, तब तक यह सेवाएं बंद रखनी होंगी। इस आदेश को पहले छह हफ्तों तक लागू करने का समय दिया गया था, जिसे अब 15 जून तक बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- Assam: धुबरी में पत्थरबाजों को देखते ही गोली मारने के आदेश, सरमा बोले- जरूरत पड़ी तो मंदिर की करूंगा पहरेदारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें