फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: गृह लक्ष्मी योजना पर बवाल क्यों? ₹5000 करोड़ के गबन का आरोप, कांग्रेस से BJP के सवाल तक; जानें सबकुछ

Wed, 24 Dec 2025 05:06 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक की गृह लक्ष्मी योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा नेता आर. अशोक ने फरवरी-मार्च की ₹5,000 करोड़ की राशि नहीं मिलने पर सिद्धारमैया सरकार पर बड़ा घोटाला छिपाने का आरोप लगाया है। इसके लिए भाजपा ने राज्यभर में आंदोलन का एलान करते हुए सरकार की मंशा और वित्तीय स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
आर. अशोक, नेता प्रतिपक्ष कर्नाटक  विधानसभा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना की राशि को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने फरवरी-मार्च की रकम नहीं मिलने पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने राज्य की सिद्धारमैया सरकार को चेतावनी देते हुए एलान किया है कि फरवरी और मार्च महीने की गृह लक्ष्मी योजना की राशि न मिलने को लेकर भाजपा राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही हेट स्पीच और हेट क्राइम बिल को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताते हुए राज्यपाल से इसे मंजूरी न देने की अपील करने की बात कही है।

विज्ञापन


बंगलूरू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि बेलगावी में हुए शीतकालीन सत्र से उत्तर कर्नाटक के लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार ने वहां के लिए कोई बड़ा पैकेज घोषित नहीं किया। उल्टा, फंड में कटौती कर दी गई। बता दें कि गृह लक्ष्मी योजना राज्य सरकार की पांच गारंटी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला मुखिया को 2,000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- भारी पड़ा जन्मदिन का जश्न: बिल्डर के बेटे का जलवा...ट्रैफिक रोककर सड़क पर फोड़े पटाखे, दर्ज हो गई एफाईआर

गृह लक्ष्मी योजना की राशि पर सवाल

विज्ञापन

इस दौरान अशोक ने आरोप लगाया कि फरवरी और मार्च महीने की करीब 5,000 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों को नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बात को छिपाया। वित्त विभाग ने इसे दबा दिया। सवाल यह है कि क्या पिछले वित्त वर्ष में सरकार के पास पैसा नहीं था और अगर नहीं था, तो सच क्यों छिपाया गया?

अशोक ने कहा कि अगर सरकार के पास पैसा होता, तो वह जरूर देती। या तो सरकार लोगों को धोखा देना चाहती है या फिर उसके पास पैसा ही नहीं है। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा ने तीन दिन तक महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के जवाब का इंतजार किया, क्योंकि 1.26 करोड़ परिवार इस राशि का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक बड़ा घोटाला है। मंत्री ने आज तक इस पर एक शब्द नहीं कहा।

ये भी पढ़ें:- Bengal Polls: TMC के बागी- कबीर ने पूर्व पुलिसकर्मी अबुल हसन को बनाया उम्मीदवार, JUP ने क्यों बदला प्रत्याशी?

विरोध जारी रखेगी भाजपा- अशोक
इस दौरान अशोक ने यह भी कहा कि भाजपा तब तक विरोध जारी रखेगी, जब तक लाभार्थियों को पैसा नहीं मिल जाता। उन्होंने दावा किया कि 8-10 जिलों की जानकारी पार्टी को मिली है, लेकिन जब अन्य जिलों से जानकारी मांगी गई तो मंत्रियों ने अधिकारियों को विवरण न देने की धमकी दी।
विज्ञापन


हेट स्पीच बिल पर जताई आपत्ति
इसके साथ ही हेट स्पीच और हेट क्राइम बिल पर बोलते हुए अशोक ने कहा कि इसे दोनों सदनों में बिना चर्चा के जल्दबाजी में पास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून लोगों की अभिव्यक्ति की आज़ादी छीन लेगा। आप कार्टून नहीं बना पाएंगे, घोटाले उजागर नहीं कर पाएंगे। अशोक ने कहा कि यह बिल जनता के हित में नहीं है और इसका मकसद विपक्ष को दबाना है। लोग अपनी समस्याएं, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर भी खुलकर नहीं बोल पाएंगे। 

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें