कर्नाटक सरकार ने फैसला किया है कि वो पूरे राज्य में 900 शराब की दुकानें खोलेगी। इसमें से 30 दुकानें अकेले बेंगलुरू शहर में खुलेंगे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नेशनल हाइवे के किनारे से शराब के ठेकों को हटाने के आदेश के बाद ये निर्णय लिया है।
कर्नाटक में शराब का वितरण मैसूर सेल्स इंटरनेशनल लिमिटेड(एमएसआईएल) के जिम्मे है। अभी पूरे राज्य में सिर्फ 463 ठेके ही उसके पास रह गए हैं। इसके तहत अब मैसूर सेल्स इंटरनेशनल लिमिटेड पहले चरण में 350 ऑउटलेट्स खोलेगी। बाकी की दुकानें दूसरे चरण में खोली जाएंगी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से राज्य सरकार के रेवेन्यू पर असर पड़ा है, और राज्य सरकार नहीं चाहती कि उसकी कमाई का सबसे बड़ा साधन बंद हो जाए। सरकार ने इसी के तहत ये निर्णय लिया है।