आज इनकम टैक्स डे है। करीब सात सालों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस दिन किसी को भी परेशान नहीं करता, बल्कि वो तमाम कार्यक्रमों के जरिए देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का काम है, जनता और सरकार के बीच धन के लिए पुल का काम करना। इनकम टैक्स विभाग भारत में पूरे 157 सालों का हो चुका है और आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इनकम टैक्स डे मना रहा है। ऐसे में एक ही सवाल मन में आता है, आपने देश के लिए 'टैक्स' भरा क्या?
इनकम टैक्स डे मनाने की शुरूआत 24 जुलाई 2010 से हुई थी, जब मौजूदा महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वित्तमंत्री हुआ करते थे। साल 2010 इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की स्थापना का 150वां साल था।
आयकर विभाग को मिली बड़ी सफलता, 19 हजार करोड़ रुपये के कालेधन का पता लगाया
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इतनी लंबी यात्रा के बाद अपने काम काज में भी काफी बदलाव किया है। अब सरकारें भी ज्यादा से ज्यादा टैक्स वसूलने में लगी रहती हैं। और इसके लिए बाकायदा ऑनलाइन टैक्स भरना भी शुरू हो चुका है। यही नहीं, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपनी तरफ से भारत के नागरिकों को अलग अलग श्रेणी की आईडी भी जारी करता है, जो पूरे देश में मान्य होती है। इसे हम परमानेंट अकॉउंट नंबर कार्ड यानि पैन कार्ड नाम से भी जानते हैं। मौजूदा समय में देशभर में करीब 10 करोड़ लोगों के पास पैन कार्ड हैं।
मौजूदा समय में देश में 60,000 से भी अधिक लोग केंद्र सरकार के इस विभाग में कार्यरत हैं। और करीब 750ऑफिस पूरे देश भर में हैं।