फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के पास जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना होगी वापस, विरोध के बाद सरकार का फैसला

Tue, 15 Jul 2025 08:50 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक सरकार ने 1777 एकड़ जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना पूरी तरह से रद्द कर दी है। हालांकि, हम उन भूखंडों को स्वीकार करेंगे, जो किसान औद्योगिक विकास के लिए स्वेच्छा से देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने किसानों के विरोध के बाद बंगलूरू में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास देवनहल्ली में 1777 एकड़ कृषि भूमि अधिग्रहण की अंतिम अधिसूचना वापस लेने का एलान किया है।  सिद्धरमैया ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रारंभिक और अंतिम अधिसूचनाएं पहले ही जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, हमने 1777 एकड़ जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना पूरी तरह से रद्द कर दी है। हालांकि, हम उन भूखंडों को स्वीकार करेंगे, जो किसान औद्योगिक विकास के लिए स्वेच्छा से देने को तैयार हैं।  यह निर्णय परियोजना के फायदे और नुकसान के विस्तृत मूल्यांकन के बाद लिया गया। जिन मामलों में किसान अपनी जमीन देने के लिए आगे आते हैं, वहां जमीन अधिग्रहण नहीं रोका जा सकता।

उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। यह जमीन अधिग्रहण इसी उद्देश्य से किया गया है और हम उचित मुआवजा देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार विकसित भूमि का 50 प्रतिशत किसानों को वापस कर देगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हम ऐसी किसी भी भूमि को छोड़ देंगे, जिसके मालिक उसे देने को तैयार नहीं हैं। वास्तव में, हम पूरी अधिसूचना ही वापस ले रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: 'हमारे पास बेहतर उपाय है', कर्नाटक ने रद्द किया भूमि अधिग्रहण तो आंध्र प्रदेश सरकार ने कसा तंज
विज्ञापन


सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने किसानों, जनप्रतिनिधियों और प्रदर्शनकारियों को इस फैसले से अवगत करा दिया है, जिन्होंने इसका स्वागत किया है। इसके साथ ही सीएम सिद्धारमैया ने यह भी साफ कर दिया कि यह फैसला केवल देवनहल्ली पर लागू होगा, राज्य के अन्य हिस्सों पर नहीं। उन्होंने कहा कि चूंकि यह जमीन केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास हरित क्षेत्र में स्थित है, इसलिए किसानों ने सरकार से इसे अधिगृहीत न करने का आग्रह किया था और इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें