फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: वॉशरूम वीडियो मामले में तीनों छात्राओं को मिली सशर्त जमानत, 25 जुलाई को दर्ज हुआ था मामला

Fri, 28 Jul 2023 08:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

Karnataka: कर्नाटक के उडुपी की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कॉलेज के वॉशरूम में एक अन्य छात्र का वीडियो बनाने की आरोपी तीन छात्राओं को शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी।अदालत ने 20,000 रुपए मुचलके पर उन्हें ज़मानत देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
court order - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उडुपी की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कॉलेज के वॉशरूम में एक अन्य छात्र का वीडियो बनाने की आरोपी तीन छात्राओं को शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी। अदालत ने 20,000 रुपए मुचलके पर उन्हें ज़मानत देने का आदेश दिया। मालपे पुलिस ने 25 जुलाई को तीनों छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को छात्राओं ने अतिरिक्त सिविल जज और प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के जज श्याम प्रकाश की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने आज कहा कि सरकार ने उडुपी के एक कॉलेज में शौचालय में वीडियो बनाने की घटना को हल्के में नहीं लिया है। तटीय जिले में भाजपा के आंदोलन तेज करने के बीच परमेश्वर ने कहा कि विपक्षी पार्टी उनके बयानों की अलग तरीके से व्याख्या कर रही है, जो अनुचित है। उन्होंने कहा, 'हमारी जिम्मेदारी है। हम, जिन्हें सरकार चलाने का काम सौंपा गया है, इसे हल्के में नहीं लेंगे। हमारी जिम्मेदारी है लेकिन ये लोग (भाजपा) इसकी अलग-अलग तरीके से व्याख्या कर रहे हैं, जो उचित नहीं लगता।'
 

उडुपी के एक पैरामेडिकल कॉलेज में 10 दिन पहले वॉशरूम में अपनी सहपाठी का वीडियो बनाने के लिए तीन लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को तीनों छात्रों को एक अदालत ने सशर्त जमानत दे दी थी। भाजपा ने आज उडुपी में उन तीन लड़कियों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और धरना प्रदर्शन किया, जिन्होंने अपने मोबाइल फोन पर वॉशरूम में एक साथी सहपाठी का वीडियो बनाया था। पार्टी ने विस्तृत जांच के लिए मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की भी मांग की।
 

भाजपा के ब्यंदूर विधायक गुरुराज गंटीहोल ने कहा कि पार्टी की साथी सदस्य और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर ने मामले को गलत समझा होगा। वह सुंदर के उस बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई हिडन कैमरा नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'जब खुशबू आई थी तो कुछ गड़बड़ हो गई। जब वह कॉलेज गई तो वहां कोई हिडेन कैमरा नहीं था। हम में से किसी ने कभी नहीं कहा था कि वॉशरूम में एक छिपा हुआ कैमरा था। किसी ने उन्हें गलत जानकारी दी, जो एक व्यवस्थित गलती है।'
 
विज्ञापन

पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस मुद्दे को हल्के में ले रही है और इस पर पर्दा डालना चाहती है। भाजपा विधायक यशपाल सुवर्णा ने आरोप लगाया कि लड़कियों द्वारा वॉशरूम में वीडियो बनाने का यह कोई साधारण मामला नहीं है। उन्होंने दावा किया, 'हमारे पास सूचना है कि इन लड़कियों ने अपने फोन से वीडियो कुछ लोगों को साझा किए। इन लड़कियों को पुलिस हिरासत में लिया जाना चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें