फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: जेडीएस नेता और पूर्व राज्य मंत्री अमरनाथ शेट्टी का 80 साल की उम्र में निधन

Mon, 27 Jan 2020 10:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
विज्ञापन
जेडीएस नेता अमरनाथ शेट्टी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता के अमरनाथ शेट्टी का सोमवार को 80 साल की उम्र में अस्पताल में निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण मंगलूरू के एजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ईमानदार और सभ्य राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते थे।

विज्ञापन


शेट्टी जमीनी स्तर से राजनीति में शामिल हुए थे। 1965 में वह करकरा तालुक के पलाडका ग्राम पंचायत के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद वह मूदबिद्री टीएमसी के अध्यक्ष बने थे। वह मूदबिद्री विधानसभा से तीन बार 1983, 1987 और 1994 में विधायक चुने गए थे। वह जेडीएस के शासन के दौरान पर्यटन और धार्मिक मंत्री बने थे।
 

बाद में लगातार दो बार कांग्रेस के उम्मीदवार से हारने के बाद उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें