फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: पूर्व सीएम एसएम कृष्णा अस्पताल में भर्ती, श्वसन तंत्र में संक्रमण की शिकायत

Sun, 25 Sep 2022 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें श्वसन तंत्र में संक्रमण की शिकायत थी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम एसएम कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें श्वसन तंत्र में संक्रमण की शिकायत थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सीएम कृष्णा को सांस की नली में संक्रमण है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर खुद उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

बता दें, एसएम कृष्णा 11 अक्टूबर 1999 से 28 मई 2004 तक कर्नाटक के 16वें मुख्यमंत्री रहे थे। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वह 2009 से 2012 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें