फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच 98.52 करोड़ की शराब जब्त, 3.53 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद

Fri, 05 Apr 2024 10:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

चुनाव आयोग के अनुसार, गुरुवार को चामराजनगर में 98.50 करोड़ कीमत की 1.22 करोड़ लीटर शराब जब्त की गई है। आईटी विभाग ने बंगलूरू उत्तर संसदीय क्षेत्र से 2.20 करोड़ रुपये जब्त किया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच कर्नाटक आबकारी विभाग ने मैसूरु ग्रामीण जिले में चामराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से 98.52 करोड़ की शराब जब्त की है। चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी दी है। आयकर विभाग और स्टैटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) ने 3.53 करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार, गुरुवार को चामराजनगर में 98.50 करोड़ कीमत की 1.22 करोड़ लीटर शराब जब्त की गई है। आईटी विभाग ने बंगलूरू उत्तर संसदीय क्षेत्र से 2.20 करोड़ रुपये जब्त किया है। एसएसटी ने कलबुर्गी जिले के गुलबर्गा निर्वाचन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 35 लाख रुपये और उडुपी-चिक्कमगलुरु निर्वाचन क्षेत्र में 45 लाख रुपये नकद जब्त किए। कर्नाटक में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और 27 मई को मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें