फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक नर्स मौत: नदी किनारे मिला था 22 साल की स्वाति का शव; हत्या की पुष्टि के बाद पूर्व CM बोले- यह लव जिहाद

Sat, 15 Mar 2025 04:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हावेरी

सार

कर्नाटक में एक नर्स की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। मामले को भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने 'लव जिहाद' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : ANI/Sansad TV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में एक नर्स की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, भाजपा नेता और पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने इसे 'लव जिहाद' का मामला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।

विज्ञापन


स्वाति ब्यादगी (22) का शव फतेहपुर गांव में तुंगभद्रा नदी के पास मिला था। वह तीन मार्च को लापता हुई थी। वह हावेरी जिले के रत्तीहल्ली तालुक के मसुरु गांव की मूल निवासी थी और रानेबेन्नूर में काम करती थी। 

स्वाति के शव की पहचान उसके परिवार ने की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे उसकी हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और मामले में नयाज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटका सीएम का बड़ा बयान, बोले- नए विश्वविद्यालयों को बंद करने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया

धमकी के बाद नयाज ने रची हत्या की साजिश
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, स्वाति और नयाज के बीच संबंध था। उसने स्वाति से शादी करने का वादा किया था। हालांकि, अपने समुदाय की दूसरी युवती से उसकी शादी तय होने के बाद वह स्वाति से दूरी बनाने लगा। जब स्वाति ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उसे छोड़ा तो वह उसका पर्दाफाश कर देगी, तो नयाज ने कथित तौर पर उसे मारने की साजिश रची।

मामले में अभी दो और आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में दो और आरोपी- दुर्गाचारी और विनायक हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जाना बाकी है। उन्होंने बहाने से स्वाति को तुंगभद्रा नदी के पास ले जाकर उसकी हत्या में नयाज की मदद की। हत्या के बाद से दुर्गाचारी और विनायक फरार हैं।

ये भी पढ़ें: BS Yediyurappa: होली के दिन येदियुरप्पा को बड़ी राहत, पॉक्सो मामले में पेशी से कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी राहत
विज्ञापन


दोषियों को कड़ी सजा से घटनाओं पर लग सकती है रोक: बोम्मई
भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने स्वाति की हत्या की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 'लव जिहाद' नेटवर्क सक्रिय है और अपराधियों में डर की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा देने से ही ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है।

परिवार को मुआवजा और न्याय की अपील
भाजपा नेता ने राज्य सरकार से स्वाति के परिवार को उचित मुआवजा देने और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। बोम्मई ने आरोप लगाया कि जब से कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें