फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: दिग्गज अरबपति ने लाइन में खड़े होकर डाला वोट, युवाओं को दी बड़ी सीख, बोले- बिना मतदान, आलोचना नहीं

Wed, 10 May 2023 10:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए सुधा मूर्ति ने युवाओं को सीख देते हुए कहा कि 'कृपया हमें देखें, हम बूढ़े हैं लेकिन हम छह बजे उठकर यहां आए और वोट दिया। कृपया हमसे सीखें।'
विज्ञापन
नारायणमूर्ति, वोट देने के बाद मीडिया से बा करते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में लोग पूरे उत्साह में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक सदस्य नारायणमूर्ति भी बेंगलुरु की जयानगर विधानसभा सीट पर अपना वोट डालने पहुंचे। खास बात ये है कि अरबपति बिजनेसमैन नारायणमूर्ति ने सामान्य लोगों की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद लोग नारायणमूर्ति की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सुधा मूर्ति ने युवाओं को दी बड़ी सीख
नारायण मूर्ति की पत्नी और मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति भी नारायणमूर्ति के साथ वोट डालने पहुंची। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए सुधा मूर्ति ने युवाओं को सीख देते हुए कहा कि 'कृपया हमें देखें, हम बूढ़े हैं लेकिन हम छह बजे उठकर यहां आए और वोट दिया। कृपया हमसे सीखें। वोट देना लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है।' मूर्ति ने कहा कि 'मैं हमेशा कहती हूं कि युवाओं को वोट देना चाहिए क्योंकि उनके पास बात करने की ताकत है और बिना वोट किए आपके पास वो ताकत नहीं रहेगी।'

वहीं नारायणमूर्ति ने कहा कि 'पहले हमें मतदान करना चाहिए, उसके बाद ही हम कह सकते हैं कि यह अच्छा है, यह अच्छा नहीं है लेकिन अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें आलोचना करने का भी अधिकार नहीं है।' नारायणमूर्ति ने कहा कि 'यह बड़ों की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं के साथ बैठें और उन्हें समझाएं कि मतदान करना क्यों जरूरी है। यही मेरे माता-पिता ने कहा था।'
विज्ञापन

 

मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने भी डाला वोट
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज भी सुबह ही वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच गए थे। प्रकाश राज ने भी आम लोगों की तरह सुबह सात बजे ही लाइन में लगकर वोट किया। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलकेणी ने भी बेंगलुरु के कोरामंगला सीट पर मतदान किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवार समेत डाला वोट
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने परिवार के साथ वोट किया। मतदान से पहले येदियुरप्पा अपने परिवार के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। येदियुरप्पा ने मतदान के बाद दावा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली के एक हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मतदान किया। बोम्मई ने भी लाइन में लगकर आम आदमी की तरह वोट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें