फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Results 2023: भाजपा के 12 मंत्रियों को जनता ने नकारा; जानें कितने मंत्री जीते और किसे मिली हार

Sat, 13 May 2023 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Karnataka Vidhan Sabha Chunav 2023 Results: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे। इस दौरान रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार बहुमत के साथ कांग्रेस को 135 सीटें मिलीं। भाजपा को 66 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा जेडीएस ने 19 और अन्य ने चार सीटें जीतीं। आइए पढ़ते हैं इस पर हमारी खास रिपोर्ट…
विज्ञापन
Karnataka Election Results 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे अब साफ हो गए हैं। कांग्रेस ने बहुमत के साथ चुनाव जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली है। इस बार भाजपा ने अपने 31 मंत्रियों में से 25 पर भरोसा जताया था और उन्हें उनकी पारंपरिक सीट से ही चुनाव मैदान में उतारा था। सिर्फ हाउसिंग मिनिस्टर वी सोमन्ना को चामराजनगर और वरुणा सीट से टिकट दिया गया था। वरुणा में तो उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से था। आइए जानते हैं कि कर्नाटक की जनता ने किस मंत्री को उनके काम का इनाम दिया है और किन-किन को विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखा दिया है... 

पहले जानते हैं भाजपा के लिए कैसे थे 2018 के परिणाम

विज्ञापन

इससे पहले 2018 के कर्नाटक चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस के खाते में 80 सीटें आई थीं। जेडीएस के 37 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इस बार किसकी-किससे थी सीधी टक्कर?
कर्नाटक में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला था। जनता दल (सेक्यूलर) भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रही थी। 'आप', सपा, बसपा, एनसीपी समेत कई छोटे दल भी चुनावी मैदान में थे। कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी।

कितने प्रत्याशी मैदान में थे? 
224 विधानसभा सीटों पर कुल 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इसमें 901 निर्दलीय थे। भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने 221 सीटों पर। जेडीएस के 208, आम आदमी पार्टी के 208, बसपा के 127 प्रत्याशी मैदान में थे। समाजवादी पार्टी ने 14, एनसीपी ने नौ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अन्य राजनीतिक दलों के 669 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इन मुद्दों पर लड़ा गया चुनाव
करीब महीने भर चले चुनाव प्रचार के शुरुआती दिनों में भाजपा-कांग्रेस और जेडीएस के बीच विचारधारा पर वार-पलटवार हुआ। देखते ही देखते चुनाव में शासन और सरकार से जुड़े मुद्दे हावी होने लगे। इसके बाद एंट्री हुई भगवान हनुमान के मुद्दे की। फिर तो मुकाबले को रोचक होता चला गया।

इस बार कैसा है हाल?
10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस बार कर्नाटक में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस को 135 सीटें मिलीं। भाजपा को 66 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा जेडीएस ने 19 और अन्य ने चार सीटें जीतीं।

विज्ञापन

Karnataka Election 2023 - फोटो : अमर उजाला
बोम्मई सरकार के ये मंत्री भी चुनावी मैदान में
विधानसभा सीट भाजपा के मंत्री विभाग रुझान/परिणाम   
शिग्गांव बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री जीत
मुधोल (एससी) गोविंद करजोल जल संसाधन हार
पद्मनाभ नगर आर अशोक राजस्व जीत
बेल्लारी (एसटी) बी श्रीरामुलु परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण हार
वरुणा वी सोमन्ना आवास हार
चामराजनगर वी सोमन्ना आवास हार
चिक्कानायकनहल्ली जेसी मधुस्वामी लघु सिंचाई, कानून और संसदीय मामले हार
तीर्थहल्ली अराग ज्ञानेंद्र गृह जीत 
मल्लेश्वरम डॉ सीएन अश्वथनारायण उच्च शिक्षा, आईटी, बीटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और कौशल विकास        जीत
नरगुंड सी.सी. पाटिल लोक निर्माण जीत
औरद (एससी) प्रभु चव्हाण पशुपालन जीत
बिलगी मुरुगेश रुद्रप्पा निरानी बड़े और मध्यम उद्योग हार
येल्लापुर शिवराम हेब्बार श्रम जीत
यशवंतपुरा एसटी सोमशेखर सहकारिता जीत
हिरेकेरूर बीसी पाटिल कृषि हार
के.आर. पुरा बीए बसवराज शहरी विकास जीत
चिक्काबल्लापुर डॉ के सुधाकर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग हार
महालक्ष्मी लायुत के गोपालैया उत्पाद शुल्क जीत
निप्पनी शशिकला अन्नासाहेब जोले मुजराई, वक्फ और हज जीत
होसकोटे एमटीबी नागराज नगर प्रशासन और लघु उद्योग हार
कृष्णाराजपेट डॉ केसी नारायणगौड़ा सेरीकल्चर, यूथ एम्पावरमेंट एंड स्पोर्ट्स हार
तिप्तुर बीसी नागेश प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग हार
करकल वी सुनील कुमार ऊर्जा, कन्नड़ और संस्कृति जीत
येलबुर्गा हलप्पा बसप्पा अचर महिला एवं बाल विकास; खान और भूविज्ञान हार
नवलगुंड शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा हथकरघा और कपड़ा हार
राजराजेश्वरनगर मुनिरत्न नायडू बागवानी और योजना विभाग जीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें