फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: बेल्लारी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रोड शो; कलबुर्गी में जनता से किए ये वादे

Fri, 28 Apr 2023 03:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कांग्रेस नेता ने कहा, हमारी सरकार आने वाली है। उसको कोई नहीं रोक सकता है। ये भी तय है कि भाजपा को 40 अंक बहुत अच्छा लगता है, इसलिए कर्नाटक की जनता इनको 40 सीट देगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में अगले महीने 10 मई को 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान होने हैं। इससे पहले सियासी नेता जनता को रिझाने के लिए तरह-तरह के वादे करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पचास हजार भर्तियां रिक्त पड़ी हैं। उनकी सरकार इन्हें पचास हजार रोजगार से भरेगी। गांधी बेल्लारी में रोड शो कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस को मिलेंगी कम से कम 150 सीटें: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा, हमारी सरकार आने वाली है। उसको कोई नहीं रोक सकता है। ये भी तय है कि भाजपा को 40 अंक बहुत अच्छा लगता है, इसलिए कर्नाटक की जनता इनको 40 सीट देगी। कांग्रेस पार्टी को कम से कम 150 सीटें मिलेंगी। तीन साल में इन्होंने (भाजपा) चोरी की, 40 फीसदी कमीशन लिया। उन्होंने कहा, हम यहां विशेष शिक्षा क्षेत्र नीति आपको देंगे, जिससे आईआईटी और आईआईएम भी यहां आए। 
 

प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये देने का वादा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक करोड़ रुपये और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में बीदर, यादगीर, रायचूर, कोप्पल, कलबुर्गी, बेल्लारी और विजयनगर जिले शामिल हैं। 
 

राहुल का आरोप- भाजपा ने विपक्षी दलों के विधायकों को खरीदा
मौजूदा भाजपा सरकार को 'चोरों की सरकार' करार देते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने विपक्षी दलों के विधायकों को खरीदा है। उन्होंने कहा, 'हम सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारी पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।'
 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने पार्टी की चार गारंटी को दोहराया
उन्होंने कांग्रेस की चार प्रमुख 'गारंटी' को भी दोहराया: परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये, हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार स्नातकों को 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (दोनों 18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये और बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक महीने में 10 किलो चावल। इसके अलावा, गांधी ने गुरुवार को पार्टी की पांचवीं "गारंटी" की भी घोषणा की: सार्वजनिक परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा। 



बेल्लारी में रोड शो कर रहे राहुल गांधी
कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी अब बेल्लारी में रोड शो कर रहे हैं। रोड शो में भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें