कांग्रेस नेता एक जनसभा में शामिल होने के लिए कोलार जिले के मुलबगल (Mulbagal) जा रहे थे। शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने बेंगलुरु के जक्कुर हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में एक पतंग उससे टकरा गई। टक्कर की वजह से शीशे के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर को मंगलवार दोपहर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। दरअसल, हेलीकॉप्टर के कॉकपिट के शीशे से पतंग टकराने के बाद हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता एक जनसभा में शामिल होने के लिए कोलार जिले के मुलबगल (Mulbagal) जा रहे थे। शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने बेंगलुरु के जक्कुर हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में एक पतंग उससे टकरा गई। टक्कर की वजह से शीशे के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हेलिकॉप्टर को एचएएल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
शिवकुमार और पायलट के साथ, एक कन्नड़ समाचार चैनल के पत्रकार, जो उनका साक्षात्कार ले रहे थे, हेलीकॉप्टर के अंदर थे। सूत्रों ने कहा कि शिवकुमार, चालक दल और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य सभी सुरक्षित हैं।