फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का भरोसा 'मैं किंग बनूंगा, किंगमेकर नहीं'

Sat, 05 May 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दल (सेक्यूलर) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि वह ‘किंगमेकर’ नहीं बनेंगे बल्कि राज्य के लोग उन्हें ‘किंग’ बनने का आशीर्वाद देंगे। राज्य में 12 मई को चुनाव होने हैं। इस चुनाव को उन्होंने अपनी पार्टी के जीवित रहने की लड़ाई करार दिया।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने जद(एस) के अकेले सरकार में आने का भरोसा जताया। उन्होंने जनता से कहा कि वह कांग्रेस और भाजपा दोनों का काम देखने के बाद उनकी पार्टी को भी एक मौका दे। 

225 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए जद (एस) खुद को किंगमेकर के रूप में देख रही है। वहीं कुमारस्वामी ने 113 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें