फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: तारीख लीक मामले में चुनाव आयोग ने बनाई 6 सदस्यों की कमेटी

Wed, 28 Mar 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

चुनाव आयोग से पहले कर्नाटक चुनाव की तारीख लीक करने के मामले में EC ने जांच के लिए 6 सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी को आदेश दिया गया है कि 7 दिन के अंदर मामले की रिपोर्ट पेश करें। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी ने चुनाव आयोग से पहले ही कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया था। दोनों ही दलों ने कर्नाटक में 12 मई को मतदान और 18 मई को मतगणना होने की बात कही थी। 

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख के बचाव में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और अनिल बुलानी के साथ चुनाव आयोग में जाकर ट्वीट को लेकर सफाई पेश की थी। 
विज्ञापन


हालांकि जब इस मुद्दे पर हंगामा हुआ तो मालवीय ने कहा था कि एक टीवी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें