फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election: कर्नाटक में कांग्रेस से बोम्मई ने मानी हार, कहा- हम विस्तृत विश्लेषण…

Sat, 13 May 2023 02:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हार को लेकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का नतीजा सामने आ गया है। कांग्रेस ने अच्छी जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को हार का सामना करना पड़ रहा है। पहले सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही थीं, लेकिन शनिवार को नजीते सामने आए तो सब साफ हो गया। आइए जानते हैं कि पत्रकारों ने जब पार्टी के नेताओं से हार की वजह पूछी तो उन्होंने क्या कुछ कहा- 

कमियों में सुधार करेंगे- सीएम बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हार को लेकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।

विज्ञापन

 

 

चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : Social Media

वहीं, बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उन लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पार्टी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के बहुत आभारी जिन्होंने पार्टी और हमारे दृष्टिकोण का समर्थन किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने पार्टी के दृष्टिकोण को आगे ले जाने के लिए बहुत मेहनत की है।

हार-जीत बड़ी बात नहीं

शोभा करंदलाजे - फोटो : social media

कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी को घेरने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है। हमने अपनी हार स्वीकार की है। हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतें।

अंतिम फैसला देना जल्दबाजी

केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा - फोटो : एएनआई

भाजपा नेता सदानंद गौड़ा को अभी जीतने की उम्मीद बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी कोई भी अंतिम फैसला देना जल्दबाजी होगी, 3-4 राउंड के बाद थोड़ा स्पष्ट होगा लेकिन यह भी अंतिम नहीं है, हर चरण में कड़ी लड़ाई है क्योंकि हमारे विपक्षी दलों (जेडीएस और कांग्रेस) ने हाथ मिला लिए हैं।

विज्ञापन

हार पर करेंगे पुनर्विचार

बीएस येदियुरप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। हम अपने हार पर पुनर्विचार करेंगे। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें