फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: विराट कोहली का बड़ा बयान, बोले- मैंने बतौर कप्तान कई गलतियां कीं, उसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं

Sat, 13 May 2023 02:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक इंटरव्यू में कोहली ने खुलासा किया है कि एक कप्तान के तौर पर उन्होंने कई गलतियां की हैं और उन्हें इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया वह टीम की बेहतरी के लिए किया। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएस धोनी के कप्तानी पद से हटने के बाद विराट कोहली ने भारतीय टीम की कमान संभाली। हालांकि, कप्तान के रूप में कोहली के कार्यकाल के दौरान भारत किसी भी बड़ी आईसीसी ट्रॉफी को जीतने में नाकाम रहा, लेकिन टीम ने विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाए रखा। अपने टीम के साथियों में आत्मविश्वास जगाने से लेकर अपने खिलाड़ियों के लिए खड़े होने तक, कोहली ने कप्तानी की भूमिका को खूबसूरती से निभाया। 
विज्ञापन


हालांकि, सीनियर टीम में प्रवेश करने से पहले, कोहली ने खुद को जूनियर स्तर पर एक कप्तान के रूप में खुद को साबित किया था। अंडर-19 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करने और जीतने से पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी दिल्ली का नेतृत्व किया था।

एक इंटरव्यू में कोहली ने खुलासा किया है कि एक कप्तान के तौर पर उन्होंने कई गलतियां की हैं और उन्हें इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया वह टीम की बेहतरी के लिए किया। 

 

विराट कोहली, एमएस धोनी - फोटो : social media
कोहली ने कहा- मुझे यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि जब मैं कप्तान था तो मैंने कई गलतियां कीं, लेकिन एक बात मैं निश्चित रूप से जानता हूं कि मैंने कभी भी अपने स्वार्थ के लिए कुछ नहीं किया। मेरा एकमात्र लक्ष्य टीम को आगे ले जाना था, असफलताएं होती रहेंगी, लेकिन इरादे कभी गलत नहीं थे।

कोहली ने 'लेट देयर बी स्पोर्ट' के एक एपिसोड में ये बातें कहीं। इसे फैंस डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। कोहली भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने टीम की कमान छोड़ दी है। रोहित शर्मा वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। कोहली वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग सीजन का हिस्सा हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

विराट कोहली और धोनी - फोटो : BCCI
विराट ने 2021 आईपीएल के बाद आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ दी थी। हालांकि, इस सीजन उन्होंने कुछ मैचों में फाफ डुप्लेसिस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाली। मौजूदा सीजन में कोहली ने 11 मैचों में 42.00 की औसत से 420 रन बनाए हैं। आईपीएल 2023 में उनका स्ट्राइक रेट अब तक 133.76 का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें