इनकम टैक्स कर रही छापामारा कार्रवाई।
- फोटो : एएनआई
आयकर विभाग (आईटी) ने पूर्व कांग्रेस मंत्री गंगाधर गौड़ा के 2 आवासीय परिसरों पर छापेममारी की कार्रवाई की है। साथ ही दक्षिण कन्नड़ के बेलथांगडी में एक शैक्षणिक संस्थान पर भी छापा मारा गया है। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैंने कभी मुख्यमंत्री बनने की कल्पना नहीं की थी, लेकिन पार्टी ने यह फैसला किया। अब भी पार्टी के आलाकमान फैसला लेंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी ने पहले भाजपा में सभी शक्तियों का आनंद लिया, बाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे लोगों को राज्य नहीं स्वीकारेगा।