राहुल गांधी ने फाड़ दिया था अध्यादेश...
उन्होंने कहा, जिस कानून के तहत उन्हें दोषी ठहराया गया, वह कांग्रेस सरकार ने बनाया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उस कानून को वापस लेने की कोशिश की लेकिन राहुल गांधी ने खुद अध्यादेश को फाड़ दिया। अब उन्हें पीड़ित की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि कोई भी परिवार कानून से ऊपर है। अगर यह अध्यादेश संसद से पारित हो जाता तो किसी भी दोषी सांसद को तत्काल अयोग्य करार दिए जाने से बचा लिया जाता।
सत्यपाल मलिक के आरोपों पर कही ये बात
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई द्वारा तलब किए जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि इस तरह का आरोप सही नहीं है क्योंकि जांच एजेंसी ने उन्हें पहले भी बुलाया था। उन्होंने कहा, मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया है जिस पर पर्दा डालने की जरूरत हो। अगर कोई हमसे अलग होने के बाद आरोप लगा रहा है तो मीडिया और लोगों को उसी के अनुसार उसका मूल्यांकन करना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई द्वारा तलब किए जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि इस तरह का आरोप सही नहीं है क्योंकि जांच एजेंसी ने उन्हें पहले भी बुलाया था। उन्होंने कहा, मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया है जिस पर पर्दा डालने की जरूरत हो। अगर कोई हमसे अलग होने के बाद आरोप लगा रहा है तो मीडिया और लोगों को उसी के अनुसार उसका मूल्यांकन करना चाहिए।
बहुमत से 15-20 सीटें ज्यादा मिलेंगी..
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा को 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के 112 सीटों के आंकड़े से 15-20 सीटें अधिक मिलेंगी। उन्होंने कर्नाटक की भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कांग्रेस के आरोपों को 'आधारहीन' बताते हुए खारिज कर दिया। शाह ने दावा किया कि किसी भी अदालत ने उनकी पुष्टि नहीं की है और कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए इन्हें गढ़ा है।
राज्य के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाई धनराशि...
उन्होंने कहा कि जब 2009-14 के दौरान कांग्रेस नीत संप्रग सत्ता में थी तो केंद्र ने राज्य को 94,224 करोड़ रुपये जारी किए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014-19 के दौरान इस राशि को बढ़ाकर 2.26 लाख करोड़ रुपये कर दिया। उन्होंने कहा कि कर हस्तांतरण और अनुदान सहायता 22,000 करोड़ रुपये थी, इसे बढ़ाकर 75,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
संविधान धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं देता आरक्षण..
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में मुसलमानों के लिए चार फीसदी आरक्षण प्रदान करके संविधान का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा कि संविधान धार्मिक पहचान के आधार पर किसी भी तरह के आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस आरक्षण को खत्म कर दिया है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, वोक्कालिगा और लिंगायत के लिए कोटा बढ़ा दिया है।
दिनदहाड़े हत्या करते थे पीएफआई कैडर..
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएफआई को संरक्षण दिया और फलने-फूलने दिया, जो अब मोदी सरकार द्वारा प्रतिबंधित एक कट्टरपंथी इस्लामी संगठन है, इसके कैडर राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं करते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया और राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान की। जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा, हम भारत पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भारत के विदेशी दूतावासों के खिलाफ हिंसा को मोदी सरकार हल्के में नहीं लेगी।
और भी पढ़ें...