फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के 10 सबसे अमीर प्रत्याशी: किसी के पास 1600 करोड़ की दौलत, कोई दो करोड़ की कार से चलता है, देखें

Tue, 09 May 2023 05:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार चुनावी मैदान में कुल 2615 प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा बेलगाम जिले की 18 विधानसभा सीटों से 187 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव अंतिम चरण में है। बुधवार को राज्य की सभी 224 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, शनिवार को नतीजे आएंगे। इस बार चुनावी मैदान में कुल 2615 प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा बेलगाम जिले की 18 विधानसभा सीटों से 187 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 1087 करोड़पति हैं। आइए जानते हैं चुनाव लड़ रहे अमीर प्रत्याशियों के बारे में... 
विज्ञापन

 

चार के पास एक हजार करोड़ से ज्यादा की दौलत 
कर्नाटक में अमीर प्रत्याशियों की भरमार है। आंकड़ें देखें तो प्रत्याशियों की औसत दौलत 12 करोड़ से ज्यादा की है। चार उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास एक हजार करोड़ से ज्यादा की दौलत है। 592 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। 




272 प्रत्याशियों के पास दो से पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है। 493 उम्मीदवारों के पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक की संपत्ति है। 578 उम्मीदवारों ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास दस लाख से 50 लाख रुपये तक की दौलत है। 651 प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनके पास 10 लाख से कम की संपत्ति है। 
 

ये हैं सबसे ज्यादा संपत्ति वाले विधायक
1. यूसुफ शरीफ : बीबीएमपी सेंट्रल जिले की चिकपेट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे यूसुफ शरीफ कर्नाटक के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। यूसुफ के पास कुल 1,633 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 85 करोड़ रुपये की चल और बाकी अचल संपत्ति है। यूसुफ के पास दो कार और दो स्कूटी है। यूसुफ रॉल्स रॉयस कार से चलते हैं। अपने हलफनामे में उन्होंने इसकी कीमत दो करोड़ बताई है। 

 

2. एन नागाराजू : बेंगलुरु ग्रामीण की होसाकोटे विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे एन नागाराजू कर्नाटक के दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। नागाराजू के पास कुल 1,609 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 536 करोड़ रुपये की चल और बाकी अचल संपत्ति है। 

 

3. डीके शिवकुमार : कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार सूबे के तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। शिवकुमार के पास कुल 1,413 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 273 करोड़ रुपये की चल और बाकी अचल संपत्ति है। 

 

4. प्रियकृष्ण : बीबीएमपी दक्षिण जिले की गोविंदराजनगर से चुनाव लड़ रहे प्रियकृष्ण के पास 1156 करोड़ रुपये की दौलत है। प्रियकृष्ण कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। प्रियकृष्ण के पास कुल 935 करोड़ से ज्यादा की चल और 221 करोड़ की अचल संपत्ति है। 
 
विज्ञापन

ये हैं बाकी छह सबसे अमीर उम्मीदवार
उम्मीदवार विधानसभा पार्टी   कुल दौलत
सुरेश   हेबल   कांग्रेस 648 करोड़ रुपये
एनए हरीस शांतिनगर कांग्रेस   439 करोड़ रुपये
एचके सुरेश बेलूर भाजपा 435 करोड़ रुपये
के नारायण राजू बोमनहल्ली जेडीएस   416 करोड़ रुपये
अनिल एच लड बेलार सिटी जेडीएस 380 करोड़ रुपये
देशपांडे रघुनाथ हलियाल कांग्रेस   363 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें