फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: देवगौड़ा कुनबे के दो चेहरे हारे, येदियुरप्पा-खरगे के बेटे जीते, कर्नाटक में कितना चला परिवारवाद?

Sat, 13 May 2023 04:26 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिग्गांव विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एसआर बोम्मई के बेटे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को चित्तपुर सीट से टिकट मिला।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। आज के चुनाव नतीजों के साथ ही उन सीटों पर भी नजर रहेगी, जहां नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट मिले थे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के समधी डीसी तमन्ना अपनी सीट मैद्दूर से हार गए हैं। इसके अलावा रामनगरम सीट से देवगौड़ा के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को भी हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दरअसल, कई सीटों पर राज्य के तीनों बड़े दलों भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने नेताओं के परिवार के लोगों को टिकट थमाया था। जिन्हें टिकट मिला, उनमें नेताओं के बेटे, बेटियां, बहू, पत्नी, बहनोई, भाई, चाचा आदि शामिल हैं।

नेताओं के रिश्तेदारों वाली सीट का हाल 
प्रत्याशी सीट कौन हैं रुझान
बसवराज बोम्मई (भाजपा) शिग्गांव पूर्व CM एसआर बोम्मई के बेटे जीते 
बीवाई विजयेंद्र (भाजपा) शिकारीपुरा पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा के बेटे जीते 
कुमार बंगारप्पा (भाजपा) सोरब पूर्व CM एस बंगारप्पा के बेटे हारे  
शशिकला जोले (भाजपा) निप्पानी सांसद अन्ना साहब जोले की पत्नी जीतीं
टीएच सुरेश बाबू (भाजपा) कामप्ली परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु के भतीजे हारे  
सिद्धार्थ सिंह (भाजपा) विजयनगर पर्यटन मंत्री आनंद सिंह के बेटे हारे  
रवि सुब्रमण्यम (भाजपा) बसवनगुडी सांसद तेजस्वी सूर्या के चाचा जीते 
सोमशेखर रेड्डी (भाजपा) बेल्लारी सिटी पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी के भाई हारे  
करुणाकर रेड्डी (भाजपा) हरपनहल्ली पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी के भाई हारे  
प्रियांक खरगे (कांग्रेस) चित्तपुर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे जीते 
मधु बंगारप्पा (कांग्रेस) सोरब पूर्व CM एस बंगारप्पा के बेटे जीते 
सौम्या रेड्डी (कांग्रेस) जयनगर कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की बेटी आगे
निवेदित अल्वा (कांग्रेस) कुम्ता कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा के बेटे पीछे
एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस) चन्नापाटन पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के बेटे जीते 
निखिल कुमारस्वामी (जेडीएस) रामनगरम पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी के बेटे हारे  
एचडी रेवन्ना (जेडीएस) होलेनरसीपुरा पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के बेटे जीते 
जीटी देवगौड़ा (जेडीएस) चामुंडेश्वरी पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के बेटे जीते 
हरीश गौड़ा (जेडीएस) हुनसूर पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के पोते जीते 
डीसी तमन्ना (जेडीएस) मैद्दूर पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के समधी हारे

बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा। - फोटो : SOCIAL MEDIA
सत्ताधारी भाजपा में किन नेताओं के परिजन मैदान में?
भाजपा अक्सर विरोधी दलों पर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाती है। हालांकि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी खुद भी इससे अलग नहीं हैं। इसके उम्मीदवारों की सूची राजनीतिक परिवारों के प्रत्याशियों से भरी हुई है। शिग्गांव विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एसआर बोम्मई के बेटे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र उनकी जगह शिकारीपुरा से मैदान में हैं। कुमार बंगारप्पा सोराब सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पिता एस. बंगारप्पा राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

बोम्मई सरकार में मंत्री शशिकला जोले निप्पानी सीट से उम्मीदवार हैं। उनके पति अन्ना साहब जोले चिक्कोडी से सांसद हैं। कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु  बल्लारी सीट से और उनके भतीजे टीएच सुरेश बाबू कामप्ली सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। पर्यटन मंत्री आनंद सिंह की जगह उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को विजयनगर से उम्मीदवारी थमाई गई है। बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या के चाचा और विधायक रवि सुब्रमण्यम बसवनगुडी से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। कोप्पल से बीजेपी सांसद कराडी संगन्ना की बहू मंजुला अमरेश को टिकट दिया गया है। चिंचोली प्रत्याशी अविनाश जाधव गुलबर्गा सांसद उमेश जाधव के बेटे हैं। पूर्व मंत्री गली जनार्दन रेड्डी के दो भाई सोमशेखर रेड्डी और करुणाकर रेड्डी भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। सोमशेखर बेल्लारी सिटी से तो करुणाकर हरपनहल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस के कितने नेताओं के परिजनों को मिला टिकट?
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने वरुणा विधानसभा सीट से अपने बेटे यतींद्र की जगह ली है। 2018 के विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया ने यह सीट अपने बेटे को दे दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को चित्तपुर (एससी) सीट से टिकट मिला है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी बीटीएम लायुत से चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी बेटी विधायक सौम्या रेड्डी को दोबारा जयनगर सीट से मैदान में उतारा गया है। एम कृष्णप्पा विजयनगर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं जबकि उनके बेटे प्रियकृष्ण गोविंदराज नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा के बेटे निवेदित अल्वा को कुम्ता से टिकट मिला है।
विज्ञापन

देवगौड़ा परिवार - फोटो : ANI
देवगौड़ा परिवार के इन सदस्यों की किस्मत दांव पर
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के परिवार के अधिकांश सदस्य राजनीति में है। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी चन्नापाटन सीट से चुनाव मैदान में हैं। कुमारस्वामी के बेटे निखिल को रामनगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

देवगौड़ा के दूसरे बेटे और कुमारस्वामी के बड़े भाई एचडी रेवन्ना होलेनरसीपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रेवन्ना फिलहाल होलेनरसीपुरा सीट से ही विधायक हैं। जीटी देवगौड़ा चामुंडेश्वरी सीट से पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं, जबकि उनके बेटे हरीश गौड़ा को हुनसूर से चुनाव लड़ रहे हैं। देवगौड़ा के समधी डीसी तमन्ना मैद्दूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें