फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद स्वीकारा लेकिन भाई दिखे नाराज, बोले- भविष्य में देखेंगे, क्या करना है!

Thu, 18 May 2023 02:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

डीके सुरेश ने कहा कि हम भविष्य में देखेंगे, अभी तो लंबा रास्ता तय करना है। मैं चाहता था कि डीके शिवकुमार सीएम बनें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम फिलहाल इंतजार करेंगे और देखेंगे कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में सीएम का नाम तय हो चुका है। पूर्व सीएम सिद्धारमैया ही राज्य के अगले सीएम होंगे। वहीं सीएम पद पर दावेदारी जता रहे डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे। डीके शिवकुमार ने भी कहा है कि पार्टी के हित में वह डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि डीके शिवकुमार के भाई ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


डीके सुरेश ने जताई फैसले से नाराजगी
डीके शिवकुमार के भाई और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैं फैसले से खुश नहीं हूं लेकिन कर्नाटक के लोगों के हित में, हम चाहते हैं कि हम अपने वादों को पूरा करें। यही वजह है कि डीके शिवकुमार ने इस फैसले को स्वीकार किया है। हम भविष्य में देखेंगे, अभी तो लंबा रास्ता तय करना है। मैं चाहता था कि डीके शिवकुमार सीएम बनें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम फिलहाल इंतजार करेंगे और देखेंगे कि आगे क्या करना है।'
 
कांग्रेस द्वारा सिद्धारमैया को सीएम और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने के एलान के बाद मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि सबकुछ ठीक है और आगे भी ठीक रहेगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हमें साथ काम करने की जरूरत है और हमने इस बात को स्वीकार किया है। शिवकुमार ने कहा कि 'जब लोगों ने हमें इतना बड़ा जनादेश दिया है तो हमें खुश होना चाहिए और वादों को पूरा करना चाहिए। यही हमारा उद्देश्य है। सीएम ना बन पाने पर उन्होंने कहा कि वह निराश क्यों होंगे? अभी लंबा रास्ता तय करना है।'
विज्ञापन


सीएम बनने पर अड़े थे शिवकुमार
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव का जब एलान हुआ था, तभी से ही शिवकुमार सीएम पद पर अपनी दावेदारी जता रहे थे। वहीं सिद्धारमैया भी सीएम की रेस में थे। कर्नाटक में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने में शिवकुमार की भूमिका अहम रही और इसके लिए शिवकुमार ने मेहनत भी की थी। यही वजह रही कि शिवकुमार का दावा काफी मजबूत माना जा रहा था। 



हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विधायक दल के चुनाव में सिद्धारमैया का पलड़ा भारी रहा। इसके बावजूद शिवकुमार सीएम पद पर अड़े थे। अब कांग्रेस नेतृत्व के काफी मनाने के बाद शिवकुमार डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें