फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: येदियुरप्पा से मिलने पहुंचे अयोग्य करार दिए विधायक डॉ. सुधाकर, किया ये अनुरोध

Sat, 03 Aug 2019 12:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
अयोग्य करार दिए विधायक डॉक्टर सुधाकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से शनिवार को बंगलूरू में अयोग्य करार दिए गए विधायक डॉक्टर सुधाकर मिलने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, 'जिस दिन मुख्यमंत्री ने पद की शपथ ली उस दिन मैं अनुपस्थित था। मैं उन्हें बधाई नहीं दे पाया। मैं यहां मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आया हूं।'

विज्ञापन


उन्होंने अपनी मुलाकात का कारण बताते हुए कहा, 'मेरी आज की यात्रा का उद्देश्य चिक्काबल्लापुर में लंबित विकास कार्यक्रमों पर चर्चा करना था। मुझे मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास है कि वह लंबित कार्यक्रमों और अनुदान जारी करने को लेकर  मेरे अनुरोध पर विचार करेंगे।'
 


वहीं एक अगस्त को 14 बागी विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा के मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी और एक याचिका दायर की। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने बागी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में मंगलवार को निष्कासित कर दिया था। 
विज्ञापन


कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन बागी नेताओं को पार्टी से निकालने की अनुशंसा की थी। इन 14 नेताओं ने कुछ हफ्ते पहले पार्टी से बगावत करते हुए इस्तीफा सौंपा था जिसके बाद पार्टी ने इनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इस पर इन लोगों को अयोग्य ठहराया गया था। 

अब इन नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। विधायक पद से इन नेताओं के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर (जदएस) सरकार गिर गई थी। इसके बाद वहां बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है। इससे पहले जद(एस) के एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

विज्ञापन

ईद उल-अधा पर मुस्लिमों को देंगे सुरक्षा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मुस्लिम विधायकों को ईद उल-अधा पर पूरी सुरक्षा देने का वादा किया है। उन्होंने कहा, 'हम पूरी सुरक्षा देंगे। मैंने संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ सुबह में इसे लेकर चर्चा की। हम सबकुछ नियंत्रित करेंगे। कोई परेशानी नहीं होगी। मुस्लिम समुदाय के लोग स्वंतत्र होकर त्योहार मना सकते हैं।'

मोदी से करेंगे मुलाकात

छह अगस्त को बीएस येदियुरप्पा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में मुलाकात करेंगे। यह उनकी प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली मुलाकात होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें