यदि आपके पास भी होंडा की बाइक है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। क्योंकि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपने चार मॉडल्स की 50,034 बाइक्स और स्कूटर्स को वापस मंगाया है। कंपनी का अभी तक का ये सबसे बड़ा रिकॉल माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी मॉडल्स को 04 फरवरी से 03 जुलाई के बीच तैयार किया गया है। वापस मंगाए जाने वाले मॉडल्स की बात करें, तो इनमें एविएटर (डिस्क), एक्टिवा 125 (डिस्क), ग्रेजिया (डिस्क) और सीबी शाइन (सेल्फ एंड डिस्क) सीबीएस वेरियंट्स शामिल हैं।