फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: सीटी रवि बोले- पिता की बात मानकर JDS में शामिल होता, तो कभी विधायक या मंत्री नहीं बनता

Mon, 13 Feb 2023 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

उन्होंने कहा कि मैं देवेगौड़ा को भी श्रेय दूंगा। मेरे पिता उनके बहुत बड़े प्रशंसक थे। अगर मैंने अपने पिता की बात मानी होती तो मैं उनके साथ ही होता और कभी भी विधायक या मंत्री नहीं बनता।
विज्ञापन
भाजपा नेता सीटी रवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने सोमवार को जेडीएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के प्रशंसक रहे अपने पिता की सलाह मानी होती, तो वह भी जेडीएस की तारीफ में नारे लगा रहे होते। 

विज्ञापन


चिक्कमगलुरु से विधायक रवि ने कहा कि वह जेडीए के साथ रहने के बजाय भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें "भारत माता की जय" का नारा लगाने की बात सिखाई। उन्होंने जेपी नड्डा के नेतृत्व वाली पार्टी को उनके जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को आज जो कुछ भी बनाने का श्रेय दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं देवेगौड़ा को भी श्रेय दूंगा। मेरे पिता देवेगौड़ा के बहुत बड़े प्रशंसक थे। अगर मैंने अपने पिता की बात मानी होती तो मैं 'डोड्डा गौड़ा' को 'जय' कहता, 'सन्ना गौड़ा' (जूनियर गौड़ा) और 'मारी गौड़ा' (गौड़ा की तीसरी पीढ़ी) के जयकारे लगाता। मैं कभी भी विधायक या मंत्री नहीं बनता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिर मैंने अपने पिता की बात नहीं मानी, मुझे भाजपा में 'भारत माता की जय' सिखाया गया। एक सामान्य मध्यवर्गीय किसान के बेटे को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। मुझे पार्टी ने चुनावा लड़वाया और जनता ने चार बार विधायक बनाया। रवि ने उस वक्त जेडीएस पर कटाक्ष किया, जब वह कर्नाटक विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें