फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CT Ravi FIR Row: आज कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल; रवि बोले- खतरे में जान, मंत्री के खिलाफ जवाबी शिकायत

Fri, 20 Dec 2024 03:05 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे भाजपा नेता सीटी रवि के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने जवाबी शिकायत की है। हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस रवि को अज्ञात स्थान पर ले गई। अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा देखते हुए पुलिस एहतियात बरत रही है। आज भाजपा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। जानिए इस मामले से जुड़े अपडेट्स
विज्ञापन
कर्नाटक में भाजपा नेता सीटी रवि की हिरासत के बाद बढ़ा विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। मामला सीटी रवि के कथित अपमानजनक बयान के बाद उन्हें हिरासत में लेने का है। रवि ने कहा, 'पुलिस मुझे रात 8 बजे खानपुरा पुलिस स्टेशन लेकर आई। उन्होंने मुझे नहीं बताया कि वे मुझे किस मामले में लेकर आए हैं। वे मेरी शिकायत दर्ज नहीं कर रहे हैं, वे जीरो एफआईआर भी दर्ज नहीं कर रहे हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो कांग्रेस सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।'
विज्ञापन

अपराधी की तरह व्यवहार कर रही पुलिस
भाजपा एमएलसी ने आरोप लगाया कि झूठा मामला दर्ज करके वे मेरी हत्या की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले ही शिकायत दर्ज कर दी है। मुझे पुलिस स्टेशन लाए हुए 3 घंटे हो चुके हैं, और मुझे यह नहीं बताया गया है कि मुझे पुलिस स्टेशन क्यों लाया गया है। अगर मुझे कुछ होता है तो पुलिस, डीके शिवकुमार, लक्ष्मी हेब्बलकर और उनकी टीम जिम्मेदार होगी। वे मेरे साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार कर रहे हैं और इससे मुझमें संदेह पैदा हो रहा है। मैंने एक मंत्री के रूप में काम किया है और मैं एक जनप्रतिनिधि हूं। वे आपातकाल के समय जिस तरह से काम करते थे, उसी तरह से काम कर रहे हैं।'

कांग्रेस की महिला मंत्री के खिलाफ भाजपा की जवाबी शिकायत
रवि ने बेलागवी के सुवर्ण सौधा (विधानसभा) में खुद पर हमला करके कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लक्ष्मी हेब्बालकर, चामराजा हट्टिहोली, डीके शिवकुमार, सद्दाम और अन्य के खिलाफ बेलगावी के खानापुरा पुलिस स्टेशन में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रवि के वकील ने लगाए गंभीर आरोप
इससे पहले रवि को हिरासत में लेने और गैरकानूनी तरीके से उन्हें वकील या अपने कानूनी प्रतिनिधि से मिलने से रोकने का है। भाजपा का आरोप है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के निर्देश पर पुलिस के अधिकारी उन्हें सीटी रवि से मिलने नहीं दे रहे हैं। रवि के वकील चेतन ने बताया कि जैसे ही उन्हें हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली, वे तुरंत खानपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया, 'हमें लगभग एक घंटे तक गेट पर ही रखा गया और पुलिस स्टेशन में प्रवेश करने से रोक दिया गया। पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप, विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा
रवि के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले और कानूनी प्रावधानों का जिक्र कर कहा, प्रत्येक आरोपी को पुलिस हिरासत के दौरान या जब भी उससे पूछताछ की जाती है, अपने वकील से मिलने का अधिकार है। इसके बावजूद, हमें 1.5 घंटे तक अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई... जब हम सीटी रवि से मिले, तो उन्होंने कहा कि वे एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं। रवि के मुताबिक उनकी जान को खतरा है। वकील ने आरोप लगाया कि लिखित शिकायत के बावजूद खानपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने कहा, पुलिस का यह बर्ताव मनमानी है... भाजपा विधायक और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शुक्रवार को विधानसभा में इस मामले को उठाएंगे।

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक और बेलगावी सिटी पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन - फोटो : एएनआई
पूरे विवाद पर कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा, पुलिस स्टेशन कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बन गया है। निर्वाचित सदस्य होने के नाते वे कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 4-5 घंटों से थाने के बाहर बैठे हैं। पुलिस कमिश्नर पावती नहीं दे रहे हैं। 
भाजपा का आरोप- पूरे कर्नाटक में 'गुंडाराज'; शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन
नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने आरोप लगाया कि पुलिस कमिश्नर ने सीटी रवि को प्रताड़ित किया, उनके सिर से खून बह रहा था... पूरे कर्नाटक में 'गुंडाराज' है... भाजपा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। मैं पुलिस अधिकारियों से कहना चाहता हूं, सरकार स्थायी नहीं होती। पुलिस को कानून और व्यवस्था के बारे में सोचना चाहिए।

सीटी रवि, नेता, भाजपा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
पुलिस आयुक्त ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज किया
बेलगावी सिटी पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन ने सरकार के निर्देश पर कार्रवाई के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के कारण वे उस स्थान का खुलासा नहीं करेंगे जहां भाजपा नेता सीटी रवि को ले जाया जा रहा है। इससे पहले बीजेपी एमएलसी सीटी रवि को खानपुर पुलिस स्टेशन से कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरी जगह ले जाया गया।

भाजपा नेता पर FIR क्यों, क्या है महिला मंत्री के आरोप?
बता दें कि रवि के खिलाफ कर्नाटक सरकार में मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। लक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने विधान परिषद में उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोपी भाजपा विधायक की सफाई- व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की
इससे पहले भाजपा एमएलसी रवि ने कहा, 'कांग्रेस के आरोप झूठे हैं, ऑडियो और वीडियो की पुष्टि होने दीजिए, उसके बाद मैं बोलूंगा। मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा..... मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो किसी को व्यक्तिगत रूप से गाली दे। मैंने उन्हें गाली नहीं दी, मुझे नहीं पता कि उन्हें ऐसा क्यों लगा। मैंने उनके खिलाफ कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की है।'
विज्ञापन

पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री और सभापति होरट्टी का बयान

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया (फाइल) - फोटो : ANI
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री हेब्बालकर ने विधान परिषद के सभापति से शिकायत की। कांग्रेस एमएलसी यतीन्द्र सिद्धारमैया ने कहा कि यह घटना सभापति द्वारा सदन स्थगित करने के बाद हुई। घटना के समय वह हेब्बालकर से दो कतार पीछे खड़े थे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, रवि ने कथित तौर पर उनके बीच हुई कहासुनी के दौरान हेब्बालकर के खिलाफ कई बार अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया। इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, रवि ने मेरी कैबिनेट की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के लिए एक गंदे शब्द का इस्तेमाल किया। यह अपराध है। सीएम ने कहा, 'हर कोई कह रहा है कि उन्होंने (रवि) ने दस बार गंदे शब्द का इस्तेमाल किया। मैं वहां नहीं था, लेकिन परिषद के सदस्यों के मुताबिक रवि ने गंदा शब्द इस्तेमाल किया। लक्ष्मी को इसका दुख है। यह एक तरह से यौन उत्पीड़न है। 

विधानपरिषद के सभापति होरट्टी ने क्या कहा?
पूरे विवाद पर कर्नाटक विधान परिषद के सभापति होरट्टी ने परिषद सचिवालय के कर्मचारियों से वीडियो और ऑडियो की जांच करने को कहा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रिकॉर्डिंग टीम ने उन्हें बताया कि घटना के समय उन्होंने रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी, क्योंकि सदन स्थगित हो चुका था। बाद में सभापति ने कहा कि उन्होंने हेब्बालकर और कांग्रेस एमएलसी उमाश्री, बालकिस बानू, यतीन्द्र सिद्धारमैया और नागराज यादव से बात की। सभी ने रवि पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सभापति के मुताबिक रवि ने भी उनसे मुलाकात की और कहा कि उन्होंने कोई अपमानजनक शब्द का प्रयोग नहीं किया। रवि ने उनसे केवल इतना कहा कि वे 'निराश' हैं।  विवाद बढ़ने पर होरट्टी ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। उन्होंने शिकायतकर्ता मंत्री और आरोपी भाजपा नेता से आत्मनिरीक्षण करने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें