फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कर्नाटक में कल से 14 दिन का लॉकडाउन, सिर्फ चार घंटे खुलेंगी फल, सब्जी और दूध की दुकानें

Mon, 26 Apr 2021 03:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु

सार

कर्नाटक ने कोरोना वायरस की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कल यानी मंगलवार रात से 14 दिन का लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। राज्य में लॉकडाउन के दौरान सिर्फ चार घंटे के लिए दूध, फल-सब्जी और किराने की दुकानें खोलीं जाएंगी। 
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कर्नाटक ने कोरोना वायरस की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कल यानी मंगलवार रात से 14 दिन का लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। राज्य में लॉकडाउन के दौरान सिर्फ चार घंटे के लिए दूध, फल-सब्जी और किराने की दुकानें खोलीं जाएंगी। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कर्नाटक में लॉकडाउन के दौरान लोगों को सुबह 6 से 10 बजे तक दूध, सब्जी, फल और किराने समेत जरूरी सामान की खरीदारी करने की इजाजत होगी। 14 दिन के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को सबकुछ बंद रहेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 18 से 45 साल तक के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने का एलान किया। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, सभी सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, थिएटर, होटल, रेस्तरां, बार को 14 दिनों के लिए 27 अप्रैल के रात 9 बजे से बंद किया जाएगा। मेट्रो रेल सेवाएं भी बंद रहेंगे।

लॉकडाउन का एलान करते हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, ''कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लोगों को सहयोग करना पड़ेगा। अगर लोग सहयोग करेंगे, तभी हम लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। लॉकडाउन के दौरान राज्य में और राज्य से बाहर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही इजाजत दी जाएगी।''
विज्ञापन


उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने रविवार को कहा था, ''हम लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि हमें स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पाबंदिया लगानी होंगी। हमें संक्रमण की कड़ी तोड़नी होगी। यह 10-12 दिन की बात है।''

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें