फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DK Shivkumar: पांच साल में 68% बढ़ी कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष की संपत्ति; 1414 करोड़ की दौलत, कार सिर्फ एक

Tue, 18 Apr 2023 06:11 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौजूदा समय में डीके शिवकुमार के पास 1414 करोड़ रुपये की दौलत है। उनके नाम 225 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। शिवकुमार के नाम पर एक टोयोटा कार है, जिसकी कीमत 8.3 लाख रुपये है।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपना नामांकन कर रहे हैं जिसकी अंतिम तारीख 20 अप्रैल है। इसी बीच, कांग्रेस के कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार ने जानकारी दी है कि उनकी संपत्ति में 2018 की तुलना में 68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी उन्होंने नामांकन पत्र जमा करते समय अपने हलफनामा में दी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता शिवकुमार ने अपनी कुल संपत्ति और अपने परिवार के सदस्यों की कुल संपत्ति 1414 करोड़ रुपये बताई है। 2013 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने अपने परिवार की संपत्ति 251 करोड़ बताई थी, जबकि 2018 के हलफनामे में, उनके परिवार के पास मौजूद संपत्ति की कीमत 840 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

शिवकुमार के पास 12 बैंक खाते हैं
हलफनामे के अनुसार, शिवकुमार के पास 12 बैंक खाते हैं। इनमें से कुछ खातों का प्रबंधन उनके भाई डीके सुरेश द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। मौजूदा समय में डीके शिवकुमार के पास 1414 करोड़ रुपये की दौलत है। उनके नाम 225 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। शिवकुमार के नाम पर एक टोयोटा कार है, जिसकी कीमत 8.3 लाख रुपये है।
विज्ञापन


शिवकुमार के नाम पर कुल संपत्ति 1,214.93 करोड़ रुपये
कांग्रेस नेता के नाम 970 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी उषा 113.38 करोड़ की मालकिन हैं। उनके बेटे आकाश के नाम  54.33 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। शिवकुमार के नाम पर कुल संपत्ति 1,214.93 करोड़ रुपये है और उनकी पत्नी के नाम 133 करोड़ रुपये और और बेटे के नाम 66 करोड़ रुपये है। शिवकुमार ने अपनी वार्षिक आय 14.24 करोड़ रुपये घोषित की, जबकि उनकी पत्नी की वार्षिक आय 1.9 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए चुनाव 10 मई को एक चरण में होंगे, जबकि मतगणना 13 मई को होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें