फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाने वाला छात्र हिरासत में, मोबाइल में मिले लड़कियों के अश्लील वीडियो

Thu, 24 Nov 2022 07:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र को पहले भी अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़ा जा चुका है। हालांकि, तब लिखित माफी मांगने के बाद उसे छोड़ा गया था। इस बार पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के एक निजी कॉलेज के छात्र को छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र कॉलेज के वॉशरूम में हिडन कैमरे की मदद से उनके अश्लील वीडियो बनाता था। उसके मोबाइल से 1200 से अधिक अश्लील वीडियो और फोटोज मिले हैं। आरोपी की पहचान शुभम एम आजाद के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुभम पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए उसकी अश्लील तस्वीरें क्लिक करने का भी आरोप है। हाल ही में वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाते हुए पकड़े जाने के बाद शुभम वहां से भाग गया था। 

पहले भी पकड़ा जा चुका है आरेापी
पुलिस का कहना है कि होसाकेरेहल्ली के पास एक कॉलेज में हुई घटना के मुताबिक, आरोपी छात्र पहले भी ऐसा करते हुए पकड़ा जा चुका है। तब लिखित माफी मांगने के बाद उसे छोड़ा गया था। अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज के एक प्रोफेसर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपी छात्र के मोबाइल से 1200 से अधिक वीडियो व तस्वीरें मिली हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी शुभम के पास और भी वीडियो हो सकते हैं। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग का छात्र है शुभम 
पुलिस अधिकारी पी कृष्णकांत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मोबाइल की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, इस मामले में आरोपी से भी पूछताछ चल रही है। शुभम बिहार का रहने वाला है और इंजीनियरिंग का छात्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें