फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'अपराधी हमेशा अपराधी रहता है, जब तक....,' कारसेवकों की गिरफ्तारी पर बोले सीएम सिद्धारमैया

Tue, 02 Jan 2024 03:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

सार

दरअसल 1992 में हुए बाबरी विध्वंस के आरोपी दो कारसेवकों की गिरफ्तारी अब होने पर भाजपा ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया था। इसी पर टिप्पणी करते हुए सिद्धारमैया ने ये बात कही।
विज्ञापन
सीएम सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में साल 1992 में हुए बाबरी विध्वंस के बाद भड़की हिंसा के मामले में आरोपी दो कारसेवकों को गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर राजनीतिक गरमा गई है। विवाद के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि अपराधी तब तक अपराधी रहता है, जब तक कोर्ट उसे बरी ना कर दे। दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कारसेवकों को अब गिरफ्तार किए जाने पर कर्नाटक सरकार पर तंज कसा था। इसी पर टिप्पणी करते हुए सिद्धारमैया ने ये बात कही।
विज्ञापन


सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा पर किया पलटवार
दरअसल 1992 में हुए बाबरी विध्वंस के आरोपी दो कारसेवकों की गिरफ्तारी अब होने पर भाजपा ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया था। इस पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि 'एक अपराधी तब तक अपराधी रहता है, जब तक अदालत उसे बरी ना कर दे। क्या समय के साथ अपराध खत्म हो जाता है? क्या प्रहलाद जोशी कानून जानते भी हैं? अपराध समय के साथ खत्म नहीं होता है और वह वैसा ही रहता है।'

सीएम बोले- भाजपा राजनीतिक बात कर रही है ना कि कानूनी
सीएम ने कहा कि क्या प्रहलाद जोशी कानूनी विशेषज्ञ हैं? क्या वह अदालत हैं? क्या प्रहलाद जोशी के बयान को वेदों के श्लोक मानना चाहिए? वह राजनीतिक बात कर रहे हैं ना कि कानूनी। सरकार कानून से चलती है। उन्होंने कहा कि राज्य के गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को पुराने मामले निपटाने का निर्देश दिया था। जिस पर पुलिस ने पुराने मामले को आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने सिर्फ गृहमंत्री के आदेश का पालन किया। सीएम ने कहा कि यह सच है कि कार्रवाई में देरी हुई है लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है कि गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


कारसेवकों को हुबली से गिरफ्तार किया गया है। घटना के 31 साल बाद कारसेवकों की गिरफ्तारी की भाजपा ने आलोचना की और कहा कि अगर कारसेवकों को रिहा नहीं किया गया तो पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा का कहना है कि सरकार जानबूझकर कारसेवकों को परेशान कर रही है। भाजपा ने इसके खिलाफ बेंगलूरू में तीन जनवरी को विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राम मंदिर इनकी आंखों में खटक रहा है और इसलिए वह राम भक्तों को गिरफ्तार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें