फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुश्किल में येदियुरप्पा, बोले- हाईकमान से बात करें नाराज विधायक

Thu, 14 Jan 2021 01:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार में विधायकों ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर कैबिनेट में जगह नहीं देने का आरोप लगाया है। अब मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने इस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमने कल कैबिनेट का विस्तार कर लिया। हाईकमान के मुताबिक, हमने एक सीट खाली रखी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने देखा कि कुछ विधायक आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें मंत्री पद नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैंने सीमित साधनों के होने के बावजूद ही बेहतर काम किया है। कुछ लोग निराधार आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं आरोप लगा रहे उन सभी विधायकों से अपील करता हूं कि वो हमारे हाईकमान से बात करें, उन्हें कोई रोक नहीं रहा है। इधर-उधर प्रतिक्रियाएं देने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि ये पार्टी फोरम में अच्छा नहीं होगा और इससे भ्रम पैदा होगा।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें