फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'एसआईटी पर भरोसा, सीबीआई जांच की जरूरत नहीं', प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में बोले सीएम सिद्धारमैया

Fri, 10 May 2024 06:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

सीएम सिद्धारमैया ने राज्य में पिछले कांग्रेस शासन के दौरान सीबीआई को भेजे गए कुछ मामलों का हवाला देते हुए पूछा कि क्या इन मामलों में किसी को दंडित किया गया? उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार कानूनी कार्यवाही और जांच में हस्तक्षेप नहीं करती है।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सीबीआई को सौपने की कोई जरूरत नहीं है। विपक्ष पर पलटवार करते हुए दावा किया कि भाजपा (राज्य में सत्ता में होने के बाद) ने कभी भी एक भी मामला सीबीआई को नहीं सौंपा।
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा सीबीआई को चोर बचाओ संस्थान कहकर पुकारते थे, और अब उन्हें सीबीआई से प्यार कैसे है?" कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। इस पर सिद्धारमैया ने कहा, "इस मामले को सीबीआई को सौंपने की जरूरत नहीं है। हमें एसआईटी पर पूरा भरोसा है।" 

सीएम सिद्धारमैया ने राज्य में पिछले कांग्रेस शासन के दौरान सीबीआई को भेजे गए कुछ मामलों का हवाला देते हुए पूछा, "क्या इन मामलों में किसी को दंडित किया गया?" उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार कानूनी कार्यवाही और जांच में हस्तक्षेप नहीं करती है। एसआईटी सही तरीके से जांच कर रही हैं। न तो अब और न ही पहले हमने कभी पुलिस को कानून के खिलाफ कुछ करने का निर्देश दिया है। हालांकि, इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।"
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने आगे कहा, "नियम के अनुसार, एसआईटी का गठन किया गया है। हमें अपने पुलिस अधिकारियों पर भरोसा है। वे सच ढूंढ निकालेंगे।" मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि न ही वो और न ही डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार इस जांच में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें