मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि वे आज निर्मला सीतारमण से मिल रहे हैं। इस दौरान पिछले साल और इस साल भी माल और सेवा कर (जीएसटी) रिफंड के संबंध वार्ता करेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में बातचीत हुई है। सीएम बसवराज बोम्मई ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि वे आज निर्मला सीतारमण से मिल रहे हैं। इस दौरान पिछले साल और इस साल भी माल और सेवा कर (जीएसटी) रिफंड के संबंध वार्ता करेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार पर आलाकमान से एक-दो दिन में आएगा संदेश: सीएम
दिल्ली से बंगलूरू लौटने के बाद सीएम बोम्मई ने कहा कि अगले एक-दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आलाकमान से दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है। इसके लिए एक बार फिर दिल्ली जाना होगा। मेरी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से आज मुलाकात नहीं हो सकी है। उम्मीद है कि वह अगले दो दिन में दिल्ली आने के लिए मुझे संदेश भेजेंगे। तब मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जाएगा। मीडिया ने जब पूछा कि क्या मंत्रिमंडल का विस्तार दो चरणों में होगा, इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में अभी खुलासा नहीं कर सकता।