फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में मठ के प्रमुख समेत पांच के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज, CWC की शिकायत पर जांच शुरू

Sun, 28 Aug 2022 02:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मैसूरू।

सार

बाल कल्याण समिति से मैसूरू के एक गैर सरकारी संगठन ‘ओदानदी’ ने लड़कियों की सुरक्षा और संत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाईस्कूल की लड़कियों का यहां यौन शोषण किया जाता है। मठ की ओर से संचालित छात्रावास में महिला वार्डन को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के एक मठ के प्रमुख व लिंगायत संत समेत पांच के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की शिकायत के आधार पर नजराबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बाल कल्याण समिति से मैसूरू के एक गैर सरकारी संगठन ‘ओदानदी’ ने लड़कियों की सुरक्षा और संत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार हाईस्कूल की लड़कियों का यहां यौन शोषण किया जाता है। मठ की ओर से संचालित छात्रावास में महिला वार्डन को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो लड़कियों के बयानों पर शिकायत दर्ज की गई है। दोनों ने संत पर पिछले कुछ सालों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़कियों ने एनजीओ से संपर्क उन्हें अपनी आपबीती सुनाई थी, जिसके बाद संगठन ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्राओं को बहाने से संत के कमरे में भेजा जाता था और वहां उनके खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें