फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल: के वेंकटेश को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, सिद्धारमैया की जगह संभालेंगे योजना विभाग

Mon, 25 May 2026 05:22 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, बंगलूरू।

सार

कर्नाटक में मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से योजना और सांख्यिकी विभाग लेकर मंत्री के. वेंकटेश को सौंपा गया है, जबकि सिद्धारमैया के पास कई अहम विभाग पहले की तरह बने रहेंगे। वेंकटेश को अब अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है और यह बदलाव तुरंत लागू कर दिया गया है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री, कर्नाटक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने मंत्रिमंडल में छोटा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने योजना और सांख्यिकी विभाग का प्रभार अब कैबिनेट मंत्री के. वेंकटेश को सौंप दिया है। डीके शिवकुमार को सीएम बनाए जाने की कयासबाजी के बीच इस फेरबदल को सिद्धारमैया सरकार का रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


सीएम के पास कौन से विभाग बचे?
बदलाव के बाद भी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास कई अहम विभागों का प्रभार बना रहेगा। इनमें वित्त, कैबिनेट मामलों का विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर), खुफिया विभाग, सूचना, युवा सेवाएं, खेल, अनुसूचित जनजाति कल्याण और सहकारिता (कृषि विपणन को छोड़कर) शामिल हैं। इसके अलावा, उनके पास अन्य ऐसे सभी विभाग भी बने रहेंगे, जिनका आवंटन नहीं किया गया है।

वेंकटेश को अतिरिक्त जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्री वेंकटेश वर्तमान में पशुपालन और रेशम विभाग संभाल रहे हैं। उनको अब अतिरिक्त रूप से योजना और सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरकारी अधिसूचना जारी
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, कैबिनेट में फेरबदल संविधान के अनुच्छेद 166(3) के तहत मुख्यमंत्री की सलाह पर किया गया है। ये बदलाव 24 मई 2026 को किए गए। अगले ही दिन यानी 25 मई को इसे कर्नाटक गजट के विशेष अंक में प्रकाशित कर फैसले को सार्वजनिक कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: बच्ची की हत्या का मामला: पुलिस की संवेदनहीनता से लोगों में नाराजगी, ठहाके लगाते दिखे पुलिस अधिकारी

कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाया?
कैबिनेट में बदलाव के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बैठक के लिए बुलाया गया है। हालांकि, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाली बैठक के एजेंडे की जानकारी नहीं है। सिद्धारमैया ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय से बैठक की सूचना मिली है।
विज्ञापन


शिवकुमार ने क्या प्रतिक्रिया दी?
कर्नाटक की इस सियासी हलचल से जुड़ी कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली में कांग्रेस की बैठक से किनारा कर सकते हैं। कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक में शामिल होने की संभावनाओं पर एक सवाल के जवाब में शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, अगर उन्हें बुलाया गया तो वह दिल्ली जा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें