फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू में कैब ड्राइवर ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, हत्या के बाद आत्मसमर्पण करने पहुंचा थाने

Wed, 26 Mar 2025 02:38 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के बंगलूरू में एक कैब ड्राइवर ने गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसे संदेह था कि पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। हत्या के दौरान उसके दोनों बेटे स्कूल गए हुए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बंगलूरू में एक 39 वर्षीय कैब ड्राइवर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में, आरोपी आत्मसमर्पण के लिए पुलिस थाने पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान चंद्रशेखर के रूप में हुई है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे यही मकसद माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी हमेशा फोन पर किसी से बात करती रहती थी, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर बहस और लड़ाई होती रहती थी। फोन पर बात करने के चलते चंद्रशेखर का पत्नी पर संदेह और बढ़ गया। 

ये भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: बेडरूम में कत्ल, बाथरूम में किए टुकड़े, मुस्कान के घर से लिए खून के नमूने; नक्शा भी किया तैयार
विज्ञापन


मंगलवार को भी दोनों के बीच हुई बहस

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को भी चंद्रशेखर और उसकी 35 वर्षीय पत्नी के बीच बहस हुई। इस दौरान गुस्से में आकर चंद्रशेखर ने पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी संपीगेहल्ली थाने पहुंचा, जहां आत्मसमर्पण करते हुए उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UP: जिस भाई ने बहन की हत्या का लगाया आरोप, वही निकला हत्यारा; दूसरी बहन के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

हत्या के वक्त स्कूल गए थे दोनों बेटे
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब चंद्रशेखर से हत्या के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है, जिसके संदेह में उसने हत्या की है। अधिकारी के अनुसार, दंपती की शादी को करीब 12 साल हो चुके हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 10 और छह साल है। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए थे। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें