फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक उपचुनाव: येदियुरप्पा की बच गई सरकार, सिद्धारमैया ने नेता विपक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Mon, 09 Dec 2019 05:46 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
Siddaramaiah - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा के 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय की जीत हुई है। जबकि जनता दल सेक्युलर को उपचुनाव में सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। जिन 15 सीटों पर उप चुनाव हुए थे उनमें से 12 कांग्रेस और तीन जेडीएस के पास थीं।

विज्ञापन

 


कांग्रेस को उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में मैं लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करता हूं । मैंने कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी जी को सौंप दिया है। 

विज्ञापन

इसके साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिनेश गुंडू राव ने कहा, मैं हार की जिम्मेदारी ले रहा हूं और पार्टी के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
 

भाजपा ने चिकबलपुर विधानसभा सीट 34801 मतों से जीत ली है। भाजपा प्रत्याशी डॉ के सुधाकर ने कांग्रेस प्रत्याशी एम अनजानप्पा को हराया। वहीं येलापुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एएच शिवराम ने कांग्रेस प्रत्याशी भिमन्ना नाईक को 31408 मतों से पराजित कर दिया है।

रानीबेन्नूर विधानसभा सीट से भाजपा के अरुण कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी को 23222 मतों से हराया। विजयनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह ने 30125 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी। महालक्ष्मी लेआउट विधानसभा सीट से के गोपालिया ने कांग्रेस प्रत्याशी एम शिवराजू को 54386 मतों से हरा दिया है। वहीं कृष्णाराजपेठ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायन गोड्डवा ने जनता दल सेक्युलर प्रत्याशी बीएल देवराज को 9731 मतों से हराया है।

कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीट ही आ सकी है। हुनाशुरू विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एचपी मंजूनाथ ने भाजपा के एएच विश्वनाथ को  39727 मतों से हरा दिया है। शिवाजी नगर से रिजवान हरशद ने भाजपा प्रत्याशी एम श्रवणा को 13 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया है।

कांग्रेस ने स्वीकारी हार
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें इन 15 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के जनादेश से सहमत होना होगा। लोगों ने दलबदलुओं को स्वीकार कर लिया है। हमने भी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें निराश होना पड़ेगा।

विज्ञापन

विधानसभा की 15 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे

सीट नतीजा
चिक्कबल्लापुरा भाजपा 
रानेबेन्नुर भाजपा 
अथानी भाजपा 
हिरेकेरूर भाजपा 
केआर पेट भाजपा 
यशवंतपुर भाजपा 
विजयनगर भाजपा 
गोकक भाजपा 
कोगवाड भाजपा 
येलापुर भाजपा 
महालक्ष्मी लेआउट भाजपा 
केआर पुरम भाजपा 
हुन्सुरु कांग्रेस
शिवाजी नगर कांग्रेस
होसकोटे निर्दलीय
 

कांग्रेस-जेडीएस के 15 में से 13 बागियों को भाजपा ने दिया था टिकट

भाजपा ने पार्टी में शामिल हुए 15 बागियों में से 13 को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया था। होसकोटे सीट पर जीत दर्ज करने वाले शरथ बचेगौड़ा भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। यहां भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व विधायक एमटीबी नागराज को टिकट दिया। 

क्यों आई थी उपचुनाव की नौबत  

कांग्रेस और जेडीएस के 17 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 15 सीटों पर उपचुनाव कराया गया। हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे की वजह से दो सीटों पर उपचुनाव नहीं कराया गया है। इन 15 सीटों में से 12 पर कांग्रेस और तीन जेडीएस के पास थीं। 224 सदस्यों वाली विधानसभा में 17 विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद यह संख्या 207 पर आ गई थी और 29 जुलाई को बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत हासिल कर लिया। 

 

उपचुनाव के बाद कर्नाटक में सीटों का गणित
15 सीटों पर उपचुनाव के नतीजों के बाद विधानसभा में कुल सीटें अब 222 हो गई है। क्योंकि 224 सीटों वाली विधानसभा में दो सीटों मास्की और आरआर नगर अभी खाली है। यहां उपचुनाव नहीं हुए थे। कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या अब 117 हो गई है। जो बहुमत के लिए जरूरी 111 सीटों से छह ज्यादा हैं। रविवार तक भाजपा को अपनी सरकार बचाए रखने के लिए छह सीटों की जरूरत थी वहीं अब भाजपा के पास बहुमत से छह सीटें ज्यादा हैं।

वहीं कांग्रेस के पास अब 68 विधायक हैं। जेडीएस के विधायकों की संख्या अभी भी 34 ही है। इसके अलावा विधानसभा में एक बसपा एक निर्दलीय और एक नामित विधायक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें