कर्नाटक में लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हुआ था। इसे प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। शिवमोगा, मांड्या और रामनगर लोकसभा सीटों और बेल्लारी तथा जमखंडी विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव में औसतन 67 फीसद मतदान हुआ। बेल्लारी, शिवमोगा और मांड्या की लोकसभा सीटों पर क्रमशः 63.85 फीसदी, 61.05 फीसदी और 53.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं जमखंडी और रामनगर की विधानसभा सीटों पर क्रमशः 73.71 फीसदी और 81.58 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।