फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Sun, 04 Nov 2018 12:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर आमने-सामने होने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया ने विंडीज को टेस्ट और वन-डे सीरीज में करारी शिकस्त दी थी। पूरी सीरीज में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया। टीम की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। वहीं, वेस्टइंडीज को मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल चोटिल होने पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पहला टी-20 कहां है?

यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा मैच?

यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7:00 बजे शुरू होगा।

किस चैनल में मैच का प्रसारण हो रहा है?

सभी मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
 
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैंः

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युवजेंद्र चहल।

वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, इविन लुईस, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, शाई होप, शेरफाने रदरफोर्ड, ओशाने थॉमस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें