फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: टेंपो से टक्कर के बाद बस में लगी आग, सात लोग झुलसे; पीएम ने जताया शोक

Fri, 03 Jun 2022 09:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

पुलिस ने बताया, बस में 29 यात्री सवार थे, जो गोवा से हैदराबाद जा रहे थे। लेकिन कमलापुर के पास बस की टक्कर टेंपो से हो गई और आग लग गई।
विज्ञापन
कर्नाटक में बड़ा हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कालाबुर्गी में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के कमलापुर कस्बे के पास एक बस व टेंपो में टक्कर हेा गई। इस सड़क हादसे के बाद बस में लाग लग गई, जिसमें सात लोग बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, बस में 29 यात्री सवार थे, जो गोवा से हैदराबाद जा रहे थे। लेकिन कमलापुर के पास बस की टक्कर टेंपो से हो गई और आग लग गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया, जिस समय हादसा हुआ बस में 29 लोग सवार थे। आग लगने के बाद कुछ लोग खुद को बचाने में सफल रहे। हालांकि, सात लोग उसी में फंस गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे में बस पूरी तरह जल के खाक हो चुकी है। 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कर्नाटक के कालाबुरागी में हुए हादसे के प्रत्येक मृतक को तीन लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें