फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: प्रवीण नेट्टारु हत्याकांड के आरोपी का भाई गिरफ्तार, भाजपा कार्यकर्ता को दी थी जान से मारने की धमकी

Sun, 11 Sep 2022 04:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु

सार

प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में 27 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे पुलिस स्टेशन में पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद चार अगस्त को एनआईए ने इस मामले में फिर से मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारु की हत्या के सिलसिले में एक आरोपी के भाई को रविवार को सुलिया में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण कन्नड़ पुलिस ने इस बाबत जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में आरोपी शफीक के छोटे भाई शफीद को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बेल्लारे के एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत राय ने शनिवार को शिकायत की थी कि शफीद ने उसे फोन करके  गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। जानकारी के मुताबिक, सफ्रीद एसडीपीआई कार्यकर्ता बताया जाता है।उसके पिता इब्राहिम मृतक नेत्तर के पोल्ट्री फार्म में सफाई का काम करते थे। इस मामले में सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में 27 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे पुलिस स्टेशन में पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद चार अगस्त को एनआईए ने इस मामले में फिर से मामला दर्ज किया था। बेल्लारे में नेट्टारु की दुकान के सामने एक वाहन में सवार तीन लोगों ने 26 जुलाई को भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या कर दी थी। राज्य सरकार की सिफारिश के बाद तीन अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को इस मामले की जांच सौंपने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


मामले की एनआईए जांच में पता चला है कि आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का सदस्य है और आरोपी हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की साजिश के तहत योजना बनाकर नेट्टारू की हत्या की थी।

बजरंग दल कार्यकर्ता के हत्यारों को थी हिंदुओं के प्रति नफरत : एनआईए 
एनआईए ने हाल ही में एक विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में कहा गया है कि इस साल फरवरी में यहां बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों को हिंदू समुदाय के प्रति नफरत थी।

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच, बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई थी। आरोपपत्र में कहा गया है, जांच से पता चला है कि सीएए-एनआरसी के मुद्दे, हिजाब विवाद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गोरक्षा गतिविधियों के दौरान आरोपियों को हिंदू समुदाय से नफरत पैदा हो गई थी। इन कारणों से, आरोपियों ने हिंदू समुदाय के लोगों के बीच भय पैदा करने और शिवमोगा शहर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की साजिश रची। आरोप पत्र के मुताबिक, आरोपी शिवमोगा में जुलूस, समारोहों के दौरान हिंदू समुदाय के प्रमुख नेताओं की आवाजाही पर नजर रख रहे थे। उन लोगों ने एक प्रमुख हिंदू नेता के रूप में हर्ष पर नजर रखी और उनकी हत्या के लिए हथियार जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें