फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटकः मानवता हुई शर्मसार, अंतिम संस्कार के लिए शव को ठेले पर ले जाना पड़ा

Sat, 18 Jul 2020 09:18 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगाम
विज्ञापन
शव को अंतिम संस्कार के लिए ठेले पर ले जाया गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच कर्नाटक के बेलागावी से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां के अठानी तालुक में कथित तौर पर किसी से मदद नहीं मिलने के बाद एक शख्स के शव को उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए ठेले पर ले जाने पर मजबूर होना पड़ा। उन्हें दूसरों से कोई मदद इसलिए नहीं मिली क्योंकि संदेह था कि मृतक कहीं कोरोना पॉजिटिव तो नहीं। 

विज्ञापन

   

कर्नाटक में आज 4537 नए मामले, 93 की मौत
विज्ञापन

कर्नाटक में आज कोरोना संक्रमण के 4537 नए मामले सामने आए, 1018 लोग ठीक हुए और 93 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 59652 हो गई है। इनमें 21775 लोग ठीक हो चुके हैं और 1240 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें